फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi Chhatra Sabha signature campaign at Kashi Vidyapith in support of Jauhar University

Varanasi: जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में काशी विद्यापीठ में हस्ताक्षर अभियान, समाजवादी छात्र सभा ने उठाई मांग

Tue, 21 Jul 2026 03:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 21 Jul 2026 03:14 PM IST
सार

Varanasi News: समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी मानकों के अनुरूप स्थापित की गई है, इसलिए उसे तोड़ा नहीं जाना चाहिए।  

विज्ञापन
Samajwadi Chhatra Sabha signature campaign at Kashi Vidyapith in support of Jauhar University
समाजवादी छात्र सभा के छात्रों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय को बचाने और उसके अस्तित्व को बनाए रखने की मांग उठाई।

विज्ञापन


अभियान में शामिल छात्र नेताओं का कहना था कि जौहर यूनिवर्सिटी मानकों के अनुरूप स्थापित की गई है, इसलिए उसे तोड़ा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष आयुष यादव ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में कोई कमी थी तो सरकार पिछले नौ वर्षों से क्यों चुप रही। उन्होंने कहा कि अब अचानक की जा रही कार्रवाई से हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विमलेश यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा संस्थानों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय को बचाने और छात्रों के हितों की रक्षा करने की मांग की।


हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में अपनी सहमति दर्ज कराई। छात्र नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed