Live
Opposition Protest LIVE: 'संसद में जो हो रहा वो अलोकतांत्रिक है', प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
काले कपड़े पहनकर नजर आए विपक्षी सांसद
विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर किया हमला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं। वे अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों और संसद में जो हो रहा है वह अलोकतांत्रिक है।पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'छात्रों का संघर्ष वास्तविक है और वे बदलाव की मांग कर रहे हैं। कागजात बार-बार लीक हो रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि छात्र जायज चिंताएं उठा रहे हैं और उन्होंने फंड के आवंटन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे साथ जो हुआ वह अप्रासंगिक है। आप (मीडिया) मुझे बताएं कि छात्रों के साथ जो हुआ वह सही है या गलत? छात्रों की मांगें जायज हैं और वे अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। शिक्षा का बजट 14 लाख करोड़ रुपये है, लेकिन आप अडानी और अंबानी के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर रहे हैं।'
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना
सांसद रवि शंकर प्रसाद ने क्या कहा?
पुलिस के इस्तेमाल के विरोध में 'काला दिवस' मनाएंगे- कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि, 'विपक्षी पार्टियों के सभी सांसद आज 'काले' कपड़े पहनकर आएंगे और छात्रों व सांसदों के खिलाफ पुलिस के इस्तेमाल के विरोध में 'काला दिवस' मनाएंगे। हम चाहते हैं कि सरकार छात्रों से बातचीत करे और शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव करे'।#WATCH | Congress MP Syed Naseer Hussain says, "All MPs of the Opposition parties will come dressed in 'black' clothes today and observe a 'Black Day' in protest over the use of police against the students and the MPs. We want the government to have dialogue with the students and… pic.twitter.com/V1QYMjU8KB
— ANI (@ANI) July 22, 2026
सरकार पर बरसे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'बेशर्मी की भी एक हद होती है। 20 जुलाई को लाठीचार्ज हुआ और कल हमने विरोध किया, तो अगर छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ... बिना नेम टैग वाले लोग अंदर आते हैं और हमला करते हैं, और विपक्ष के नेता या विपक्ष बस बैठे रहते हैं और हमारी आवाज नहीं उठाते?... आप कह रहे हैं कि हम छात्रों की भावनाओं का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं'।#WATCH | Delhi: Congress MP Pramod Tiwari says, "There is a limit to shamelessness. A lathi charge happened on 20 July, and yesterday we protested, so if a lathi charge was used against students... People without name tags enter, and attack, and the LoP or the opposition just… pic.twitter.com/8OUWwK6HrD
— ANI (@ANI) July 22, 2026
लाठीचार्ज को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि 20 मार्च को संसद तक सीजेपी मार्च के दौरान हिंसा हुई थी। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पत्थरों और अन्य चीजों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया, पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, पुलिस और अन्य सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और बड़े स्तर पर हिंसा की। इससे कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अपने कानूनी कर्तव्यों का पालन कर रहे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ।पुलिस ने बताया कि इस घटना में वरिष्ठ अधिकारियों समेत 118 पुलिसकर्मी घायल हुए। अधिकारियों ने कहा कि हिंसक भीड़ ने सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया और करीब 15 से 20 सरकारी वाहनों समेत अन्य सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहां-कहां प्रदर्शन किए?
इस बीच, मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कई राज्यों में प्रदर्शन किए। ये प्रदर्शन दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किए गए। इसके साथ ही सोमवार को सीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की गई।तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी, जबलपुर और भुवनेश्वर में प्रदर्शन किए गए। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक प्रदर्शनों को दबा रही है। तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस और केरलम स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
सांसद हिडी ईडन ने दिया स्थगन नोटिस
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने बुधवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। इसमें उन्होंने संसद के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस सांसद ने अपने नोटिस में कहा कि जो छात्र कानूनी और लोकतांत्रिक तरीकों से न्याय की मांग कर रहे हैं, उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर जरूरत से ज्यादा और गैरकानूनी बल का इस्तेमाल किया।उन्होंने लिखा, इन घटनाओं से भारत के संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। इनमें बोलने की आजादी, शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने का अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता शामिल हैं। जिस तरह से प्रदर्शन को संभाला गया, उससे देश की अंतरात्मा को झटका लगा है और यह उन लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, जिन्हें संसद बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।
एर्नाकुलम से सांसद हिबी ईडन ने कहा कि सदन हजारों छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की परेशान करने वाली खबरों का 'मूक दर्शक' नहीं बना रह सकता। ये छात्र देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में कमियों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।