फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Delhi Protest Party workers take to streets in Purvanchal after SP chief detained including Varanasi

Delhi Protest: सपा प्रमुख को हिरासत में लेने पर पूर्वांचल में सड़कों पर उतरे पार्टी कार्यकर्ता, की नारेबाजी

Wed, 22 Jul 2026 10:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 22 Jul 2026 10:57 AM IST
सार

दिल्ली में अखिलेश यादव के हिरासत में लिए जाने के विरोध में पूर्वांचल में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन कर सपा सुप्रीमो को रिहा करने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Delhi Protest Party workers take to streets in Purvanchal after SP chief detained including Varanasi
कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे सपा विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लेने के विरोध में पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल के जिलों में कार्यकर्ता शाम को सड़कों पर उतर आए। मिर्जापुर में सपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


भदोही में जिला मुख्यालय पर बारिश के बीच नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को छोड़ने की मांग की। सोनभद्र में भी नाराजगी जताई। आजमगढ़ में सपा विधायकों ने धरना दिया। बलिया और मऊ में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वाराणसी, गाजीपुर और जौनपुर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। चंदौली में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। इस दौरान अखिलेश यादव जिंदाबाद, तानाशाही नहीं चलेगी और रिहा करो-रिहा करो के नारे लगाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed