फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The youth are the biggest strength of today's society: Former MP Atul Rai

युवा आज के समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं : पूर्व सांसद अतुल राय

Wed, 22 Jul 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The youth are the biggest strength of today's society: Former MP Atul Rai
लालगंज में युवा सम्मेलन में अतुल राय का सम्मान करते हुए लोग। संवाद
देवगांव। लालगंज में मंगलवार को युवा सम्मेलन में घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि वे समाज के विकास और जनहित के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। जहां भी आवश्यकता होगी, वहां उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने उन्हें गलत मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया। आज भी उनके खिलाफ षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके आवागमन के दौरान प्रशासन की ओर से उनके वाहनों को रोका जाता है। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान अंकित चौरसिया, राकेश यादव, मोनू तिवारी, उत्कर्ष तिवारी, सत्या चौबे, अनंत सिंह, क्षितिज राय, अरुण राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed