फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lawyers expressed opposition to the Allahabad High Court's order

Azamgarh News: अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के प्रति जताया विरोध

Wed, 22 Jul 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Lawyers expressed opposition to the Allahabad High Court's order
इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। संवाद
आजमगढ़। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश से नाराज होकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। नाराज अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने की, जबकि संचालन मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित ने किया। बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने न्यायिक व्यवस्था का विरोध किया। इस व्यवस्था के तहत सात वर्ष या उससे अधिक की सजा वाले मुकदमे में एफआईआर दर्ज होते ही प्रैक्टिस पर रोक लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना था कि यह व्यवस्था उनके पेशेवर अधिकारों को प्रभावित करती है। उन्होंने इस पर व्यापक विमर्श की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में शासकीय अधिवक्ता इंद्रेश मणि त्रिपाठी पर हुए प्राणघातक हमले के हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। सभी अधिवक्ता सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध स्वरूप अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में मार्च निकाला, नारेबाजी की और न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं की गरिमा और स्वतंत्रता को न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्णय लेते समय प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का ध्यान रखा जाना चाहिए। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित प्रस्ताव पारित कर उच्चस्तर पर भेजने का निर्णय लिया।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस संबंध में स्पष्ट और संतुलित व्यवस्था नहीं बनाई गई। यदि उनकी आपत्तियों पर विचार नहीं किया गया तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा तथा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed