फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   raju tiwari ljp rajnish kumar bjp mla asked question in bihar vidhan sabha live on people issues bihar news

Bihar: मंत्री के भरोसे से नहीं चला काम तो अध्यक्ष बोले- मेरी गारंटी है; सत्तारूढ़ विधायकों ने ही सरकार को घेरा

Wed, 22 Jul 2026 12:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Jul 2026 12:22 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha : संख्या बल में विपक्ष बेहद कमजोर है और उसपर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं नहीं। तो, विपक्ष की कमान भी जैसे सत्ताधारी विधायकों ने संभाल रखी है। सरकार के मंत्री जवाब देने में फंस रहे। एक सवाल पर तो अध्यक्ष को गारंटी देनी पड़ी।

विज्ञापन
raju tiwari ljp rajnish kumar bjp mla asked question in bihar vidhan sabha live on people issues bihar news
सम्राट चौधरी सरकार के दो मंत्री- इंजीनियर शैलेंद्र और दीपक प्रकाश। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैर-मौजूदगी और संख्याबल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सामने कमजोर विपक्ष के कारण इस मानसून सत्र में अजीब स्थिति भी नजर आ रही है। सत्ताधारी दलों के विधायक ही सत्तासीन मंत्रियों को घेर रहे हैं। कसकर घेर रहे हैं। ऐसे कि कोई काम होने की मियाद लंबी देने पर विधानसभा अध्यक्ष को आगे आकर कहना पड़ रहा कि वह गारंटी देते हैं कि इस बार काम हो जाएगा। आइए, जानते हैं कि बिहार विधानसभा के दो ऐसे रोचक वाकये कैसे दिखे।

विज्ञापन


राजू तिवारी के सवाल पर दीपक प्रकाश घिरे
विधानसभा में लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक राजू तिवारी ने पूर्वी चंपारण जिला परिषद की दुकानों के आवंटन प्रक्रिया का मुद्दा उठाया। उन्होंने पंचायती राज विभाग से पूछा कि क्या यह सही है कि जिला परिषद, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) द्वारा विभिन्न स्थानों पर निर्मित दुकानों के आवंटन के लिए जारी आम सूचना (PR No. 005771 (B&C) 2026-27) में दुकानों की संख्या, क्षेत्रफल, आरक्षित मूल्य और आवंटन के मानदंडों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया, जिससे आवेदकों में भ्रम और असंतोष की स्थिति बनी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि यदि यह तथ्य सही है तो आवंटन प्रक्रिया की जांच कराकर सभी आवश्यक विवरणों और पारदर्शी शर्तों के साथ संशोधित सूचना दोबारा प्रकाशित की जाए, अन्यथा सरकार इसका कारण स्पष्ट करे। साथ ही पूरे मामले को पारदर्शी बनाने के लिए प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाए।
विज्ञापन


इस पर मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि इस मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद विधायक राजू तिवारी ने कहा कि अब तक दो बार रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। इस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि "अब काम हो जाएगा। मंत्री इसे दिखवा लें और ऑफलाइन के साथ सारी प्रक्रिया ऑनलाइन भी कर दें।" उन्होंने विधायक राजू तिवारी को आश्वासन दिया कि "अब मैं गारंटी लेता हूं कि काम हो जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीश कुमार के सवाल पर कुमार शैलेंद्र क्या बोले?
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में तेघड़ा से विधायक रजनीश कुमार ने बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड के किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पथ निर्माण विभाग से पूछा कि क्या यह सही है कि मधुरापुर, दुलारपुर, आधारपुर, बजलपुरा समेत कई गांवों के किसानों की हजारों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि गंगा नदी के पार स्थित है और हर वर्ष उन्हें तैयार फसल व पशुचारा नाव के सहारे नदी पार कर घर लाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई किसान नाव दुर्घटनाओं का शिकार होकर जान-माल का नुकसान भी उठाते हैं। विधायक ने सरकार से मांग की कि किसानों और आम जनता की सुविधा को देखते हुए रबी फसल के मौसम में गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण कराया जाए। साथ ही पूछा कि यदि सरकार इस पर सहमत है तो यह कार्य कब तक पूरा होगा, अन्यथा इसका कारण क्या है?


पथ निर्माण विभाग के मंत्री कुमार शैलेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी किसानों के हित में हमेशा काम करते हैं। उन्होंने रजनीश कुमार की शिकायत पर स्थल निरीक्षण भी करवाया था। अभी तो बरसात का मौसम है, लेकिन वे वादा करते हैं कि अगले मानसून से पहले वहां पर पीपा पुल का निर्माण हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed