फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A six-year-old girl was bitten by a krait in Korba

छत्तीसगढ़: कोरबा में छह वर्षीय बच्ची को करैत ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 22 Jul 2026 12:36 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
A six-year-old girl was bitten by a krait in Korba
korba
कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाखोखरा गांव में एक छह वर्षीय बच्ची को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसान, आमाखोखरा गांव में किरण सिंह का परिवार निवास करता है। पति-पत्नी और दो बच्चे हैं। किरण रोजी मजदूरी का काम करता है। रात को परिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। छह साल की मासूम सान्वी अपने पिता के साथ सोई हुई थी। वहीं, उसकी पत्नी और एक मासूम बच्चा अलग सोए हुए थे। रात लगभग 1 बजे सान्वी को जहरीले करैत ने डस लिया। जिससे वह चिल्लाते हुए बिस्तर से उठी, इसके बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कुछ देर के लिए परिजनों को लगा कि मौसमी कीड़ा ने काटा होगा। लेकिन लक्षण सांप के काटने के नजर आए। तत्काल उसे कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे उसकी हालत बिगड़ रही थी डॉक्टर ने तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अस्पताल पहुंचते ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed