{"_id":"6a5f7d300d6da8c61a06bc57","slug":"youth-congress-protested-in-korba-against-delhi-lathi-charge-on-students-burnt-pm-effigy-clashed-with-police-watch-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4526538-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पीएम का पुतला फूंका
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 08:34 PM IST
Link Copied
दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज हुआ था। इसके विरोध में मंगलवार को कोरबा में भारतीय युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर सुभाष चौक, निहारिका में शाम 5:00 बजे प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करने और नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से शुरू हुआ था।
कार्यकर्ताओं ने जैसे ही प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, पुलिस ने उसे बुझाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित हुई और पुतला दहन किया गया। प्रशासन ने सुभाष चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
इस आंदोलन में कोरबा के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहे। कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर और जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान भी शामिल थे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पंकज और युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
आंदोलन कर रहे नेताओं ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार चुप है और आवाज उठाने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है। इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए युवा कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पंकज ने दोषियों पर कार्रवाई और नीट परीक्षा में धांधली की निष्पक्ष जांच होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार से नीट पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।