Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Haridwar News
›
Haridwar:Haridwar Ganga Corridor project to gain momentum; CM Dhami lays the foundation stone for the ₹235 crore scheme
{"_id":"6a5f372737bd80dd1e0a5efb","slug":"video-haridwarharidwar-ganga-corridor-project-to-gain-momentum-cm-dhami-lays-the-foundation-stone-for-the-rs235-crore-scheme-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। हरिद्वार में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार की हरिद्वार गंगा कॉरिडोर महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत पहले चरण विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
मंगलवार को सीएम धामी ने हरिद्वार में हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत 213 करोड़ रुपये से अधिक लागत की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इनमें प्रशासनिक मार्ग निर्माण का भूमिपूजन, हर की पैड़ी पुनर्विकास, हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र का पुनर्विकास और रोड़ी बेलवाला पुनर्विकास परियोजनाएं शामिल हैं।
सीएम धामी ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य हरिद्वार को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कॉरिडोर समेत अन्य धार्मिक और पर्यटन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले कुंभ को देखते हुए हरिद्वार में घाट, पुल, संपर्क मार्ग और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।