{"_id":"6a5e618902ed10fd84008f42","slug":"video-video-aara-mashana-sacalka-sa-lisasa-pasatal-lta-varathha-para-cara-rauda-fayaraga-paugdhata-na-btaii-aapabta-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आरा मशीन संचालक से लाइसेंसी पिस्टल लूटी, विरोध पर चार राउंड फायरिंग, पीड़ित ने बताई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आरा मशीन संचालक से लाइसेंसी पिस्टल लूटी, विरोध पर चार राउंड फायरिंग, पीड़ित ने बताई आपबीती
दुबग्गा। काकोरी के बढ़ौना रोड पर सोमवार रात नौ बजे बिजली का तार टूटने के विवाद में 10-12 अज्ञात युवकों ने दो आरा मशीन संचालकों के साथ मारपीट कर एक की लाइसेंसी पिस्टल और दूसरे का मोबाइल लूट लिया। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से चार राउंड लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी।
ऐशबाग निवासी जितेंद्र सिंह (32) ने बताया उनकी और ब्रह्मानंद सक्सेना उर्फ सोनू की बढ़ौना रोड पर अगल-बगल आरा मशीनें हैं। सोमवार रात उनकी आरा मशीन से ट्रक चालक मुन्नाराम और हेल्पर इमरता राम राजस्थान के लिए माल लेकर निकले थे। बढ़ौना गांव के पास ट्रक से सड़क किनारे एक मकान का बिजली का तार टूट गया। इससे नाराज कुछ युवकों ने ट्रक रोककर चालक से चाबी छीन ली।ट्रक चालक की सूचना पर जितेंद्र और सोनू मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद 10 से 12 युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की।
इस दौरान जितेंद्र की लाइसेंसी पिस्टल लूट ली गई। विरोध करने पर आरोपियों ने जितेंद्र पर चार राउंड फायरिंग कर दी। वहीं, घटना का वीडियो बना रहे सोनू का मोबाइल भी छीन लिया। वारदात के बाद सभी आरोपी आम के बाग की ओर भाग निकले।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान तीन खोखे बरामद किए। एसीपी काकोरी शकील अहमद के अनुसार पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।