{"_id":"6a5e0bf33550b13c0108721c","slug":"video-farmers-set-off-for-delhi-to-protest-against-the-india-us-trade-deal-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली रवाना हुए किसान, 21 जुलाई की महापंचायत में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली रवाना हुए किसान, 21 जुलाई की महापंचायत में होंगे शामिल
भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली में आयोजित महापंचायत में शामिल होने के लिए पंजाब से बड़ी संख्या में किसान रविवार को रवाना हुए। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता जर्मनजीत सिंह बंडाला ने ब्यास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर करीब 550 किसान संगठनों के प्रतिनिधि महापंचायत में शामिल होंगे।
बंडाला ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों के हित में नहीं है। उनका कहना था कि इस समझौते से अमेरिकी कंपनियों और वहां के किसानों को लाभ मिलेगा, जबकि भारतीय छोटे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर खेती होती है और किसानों को भारी सरकारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारत में अधिकांश किसानों के पास दो से ढाई एकड़ जमीन है और उन्हें सीमित सहायता मिलती है। ऐसे में सस्ता विदेशी कृषि उत्पाद आने से भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।