{"_id":"6a5db60d5108562e110f306c","slug":"video-abdakaranagara-ma-saraya-ka-jalsatara-ghata-katana-sa-bcava-ka-le-karaya-shanpr-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में सरयू का जलस्तर घटा, कटान से बचाव के लिए कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में सरयू का जलस्तर घटा, कटान से बचाव के लिए कार्य शुरू
अंबेडकरनगर में सरयू नदी का जलस्तर रविवार को 8 सेंटीमीटर घटने से मांझा क्षेत्र के किसानों को कटान से कुछ राहत मिली है। हालांकि नदी के लगातार बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन और बाढ़ कार्य खंड की टीमें अभी भी पूरी तरह सतर्क है। इटौरा ढोलीपुर के पास कटान रोकने के लिए जेसीबी से नदी किनारे समतलीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है, जहां बैंबू क्रेट लगाए जाएंगे।
इटौरा ढोलीपुर निवासी तालुकदार सिंह ने आरोप लगाया कि कटान रोकने के नाम पर पहले हुए कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार की करीब 200 बीघा कृषि भूमि सरयू की धारा में समा चुकी है लेकिन स्थायी बचाव के लिए प्रभावी कार्य नहीं हुए। वहीं ग्रामीण राघवेंद्र का कहना है कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए कम्हरिया घाट पर पुल बनने के बाद नदी की धारा बदल गई है। उनका आरोप है कि पुल के पिलरों की स्थिति के कारण नदी का बहाव कम्हरिया की ओर मुड़ गया, जिससे कटान पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।