बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Youth dies during poaching incident in Gaurela 12 accused arrested

GPM News: गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने का भी किया था प्रयास

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 10:14 PM IST
Youth dies during poaching incident in Gaurela 12 accused arrested

गौरेला थाना क्षेत्र के दरमोहली गांव में अवैध शिकार के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने लगभग 20 दिन बाद इस मामले का खुलासा करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घटना के बाद साक्ष्य मिटाने और मामले को छिपाने का प्रयास किया था। उन्होंने मृतक के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक भरमार बंदूक, एक एयर गन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 28 जून 2026 को ग्राम कोटवार हरिश्चंद्र पनिका ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि दरमोहली निवासी सरवन सिंह कुशराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस को बताए बिना जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने सरवन की मौत पेट दर्द और खून की उल्टी से बताई। हालांकि, घटनास्थल पर कमरे में खून के धब्बे मिलने से पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान 17 जुलाई को मृतक के बड़े भाई पवन सिंह ने पुलिस को वास्तविक घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि 27 जून को गांव के कुछ लोग उसे जंगल ले गए थे। वहां सरवन सिंह का शव पड़ा था। मौजूद लोगों ने स्वीकार किया कि वे सभी जंगल में जंगली जानवर का अवैध शिकार करने गए थे। इसी दौरान रामायण सिंह कुशराम द्वारा चलाई गई भरमार बंदूक की गोली सरवन सिंह के सीने में लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद सभी आरोपी पवन सिंह से माफी मांगने लगे। उन्होंने पुलिस को जानकारी न देने का दबाव बनाया। जब पवन सिंह ने इसका विरोध किया, तो उसे गोली मारने की धमकी दी गई। बाद में मृतक के पिता देवशरण सिंह को भी जंगल बुलाकर धमकाया गया। डर के कारण परिवार ने पुलिस को बीमारी से मौत होने की झूठी जानकारी दी। अगले दिन आरोपियों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिससे पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

मर्ग जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने हत्या, साक्ष्य मिटाने, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। रामायण सिंह कुशराम, संतलाल सिंह धुर्वे, लक्ष्मण यादव, कमलेश कुमार सलाम, कैलाश सिंह, अर्जुन सिंह, बलराम सिंह गोंड, अवधराज उर्फ अधरू गोंड, सुरजन सिंह धुर्वे, बैधा उर्फ बेदराम गोंड, भान सिंह उर्फ भानू और मुरारी गोंड सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गड्ढे पाटने की मांग को लेकर को किया प्रदर्शन

19 Jul 2026

Solan: मैदानी इलाकों की उमस से राहत पाने कसौली पहुंचे पर्यटक, वीकेंड पर होटलों में बढ़ी रौनक

19 Jul 2026

Sirmour: नाहन में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान जगह-जगह सजे भंडारे, सामाजिक संगठनों ने निभाई सेवा की परंपरा

19 Jul 2026

Meerut: संविधान बचाओ महारैली में भाजपा पर बरसे विधायक अतुल प्रधान

19 Jul 2026

अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह को सरगना समेत पुलिस ने दबोचा

19 Jul 2026
विज्ञापन

मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

19 Jul 2026

अलीगढ़ में चचेरे भाई ने युवक की सिर काटकर हत्या, एसएसपी ने दी जानकारी

19 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

19 Jul 2026

अलीगढ़ में विद्युतकर्मी के घर हुई लूट का हुआ खुलासा, कारपेंटर समेत दो दबोचे

19 Jul 2026

Rajasthan: करौली में महिला की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

19 Jul 2026

Kullu: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा मनाली, भव्य रथयात्रा में देशी-विदेशी श्रद्धालु हुए शामिल

19 Jul 2026

VIDEO: ब्रज को स्वच्छ बनाने का संकल्प, अधिकारियों ने लगाई झाड़ू; लोगों से की ये अपील

19 Jul 2026

VIDEO: दिनभर हुई अच्छी बारिश, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, किसानों के चेहरे पर छाई खुशी

19 Jul 2026

VIDEO: झमाझम बारिश ने खोली विकास और सफाई की पोल, दोस्तपुर से अमहट तक जलभराव से जनजीवन बेहाल

19 Jul 2026

VIDEO: अयोध्या में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई स्वर्गीय प्रो० जनार्दन प्रसाद जी की जन्मशताब्दी

19 Jul 2026

Narmadapuram News: इटारसी बालिका गृह से पांच नाबालिग गायब, तीन साल बाद दर्ज हुए अपहरण के केस

19 Jul 2026

Chamba: भारी भूस्खलन से लाहड़ू–सिहुंता मार्ग बंद, पनिहाली माता मंदिर के पास मलबा गिरने से यातायात ठप

19 Jul 2026

पेपर लीक प्रकरण के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

19 Jul 2026

राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में रोमांचक मुकाबला, VIDEO

19 Jul 2026

कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों से अभद्रता करने वाले नौ फर्जी किन्नर गिरफ्तार

19 Jul 2026

नोएडा: चोटपुर कॉलोनी में हिंडन का जल स्तर कम होना हुआ शुरू, हर साल जलभराव से जूझ रहे लोग

19 Jul 2026

अमर उजाला संवाद में समस्याओं और समाधान पर बातचीत, VIDEO

19 Jul 2026

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त, निकाला गया सामान

19 Jul 2026

कानपुर: सिपाही का बेटा बना दरोगा, पिता मारेंगे बेटे को सैल्यूट, अब आईपीएस बनने का देख रहा सपना

19 Jul 2026

Meerut: सुप्रीम कोर्ट आदेश पर 44 सील संपत्तियां को सील खोली, सर्वे कर फिर किया सील

19 Jul 2026

Mandi: फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में 22 जुलाई को माकपा करेगी प्रदर्शन, मोदी और ट्रंप के पुतले जलाने का एलान

19 Jul 2026

कानपुर की आर्या के नंबरों में भारी उतार-चढ़ाव, 609 से गिरकर 167 पर पहुंचा स्कोर, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

19 Jul 2026

भरतगढ़ पुलिस ने कार सवार तीन लोगों से बरामद किया चिट्टा

Meerut: सीसीएसयू में 22 जुलाई को होगा दीक्षांत समारोह, रिहर्सल की

19 Jul 2026

Meerut: क्रांतिकारी मंगल पांडेय के जीवन के बारे में बताया

19 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed