{"_id":"6a5cf0388cc0f1eb34080b58","slug":"video-lkhanauu-ka-rajakaya-jabl-itara-kalja-ma-bnaga-haii-taka-tata-darama-lbsa-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बनेगी हाई-टेक 'टाटा ड्रीम लैब्स'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बनेगी हाई-टेक 'टाटा ड्रीम लैब्स'
राजधानी लखनऊ के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग की पहल पर एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कॉलेज में राज्य सरकार और टाटा के साझा प्रयास से 14 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हाई-टेक टाटा ड्रीम लैब बनेगी।
इसका उद्देश्य रटकर पढ़ने की पारंपरिक संस्कृति को बदलकर ''करके सीखने'' की नींव रखना है। छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों को किताबों में नहीं, बल्कि कंप्यूटर और एआई स्टूडियो के जरिये सीखेंगे। वे कोडिंग का व्यावहारिक अभ्यास भी कर सकेंगे। इसके अलावा विद्यार्थी सेंसर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) का उपयोग कर लाइव परियोजनाएं और ऑटोमेशन मॉडल तैयार करना सीखेंगे।
अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और थ्री डी प्रिंटर की मदद से स्कूल स्तर पर ही उन्नत डिजाइन और विनिर्माण का हुनर विकसित होगा। लैब के लिए कॉलेज का एक पूरा भवन खाली कर लिया गया है। प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव का दावा है कि अगले एक माह में ये लैब तैयार हो जाएगी। लैब के लिए भवन चिन्हित कर लिया गया है। ऐसी लैब किसी भी सरकारी विद्यालय में नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।