{"_id":"6a5c9dbf86d00c97fa09cf86","slug":"video-bjp-national-spokesperson-pradeep-bhandari-paid-obeisance-at-sri-harmandir-sahib-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने रविवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, देश की समृद्धि और 'विकसित भारत 2047' के संकल्प की सफलता के लिए भी प्रार्थना की।
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में भंडारी ने कहा कि गुरु साहिब की पावन धरती पर आकर उन्हें नई ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनके मन में श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन करने की इच्छा थी, जो गुरु साहिब की कृपा से पूरी हुई। उन्होंने कहा कि यहां से मिले आशीर्वाद के साथ वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में देश की सेवा करते रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया पंजाब दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर भंडारी ने कहा कि उनकी यह यात्रा पूरी तरह निजी और आध्यात्मिक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित था, लेकिन श्री हरिमंदिर साहिब की पवित्र धरती पर वह किसी भी प्रकार की राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।