{"_id":"6a5bc481662ae6d0950d7c9a","slug":"video-kanpur-bharat-vikas-parishad-organizes-workshop-emphasis-placed-on-service-and-values-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भारत विकास परिषद की ओर से कार्यशाला का आयोजन, सेवा और संस्कार पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भारत विकास परिषद की ओर से कार्यशाला का आयोजन, सेवा और संस्कार पर दिया जोर
भारत विकास परिषद किदवईनगर शाखा की ओर से शनिवार को साकेतनगर स्थित एक होटल में नए सदस्यों के लिए शाखा स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन किया गया। शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए भारत भूषण जुनेजा, विशिष्ट अतिथि सीए अरुण कुमार गुप्ता, सीए अवधेश मिश्रा और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के सहायक प्रबंधक संजय शुक्ला ने दीप जलाकर किया। शाखा अध्यक्ष मनोज विश्नोई ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रांतीय पदाधिकारी आदित्य कुमार शुक्ला, आत्म प्रकाश दीक्षित, मंजू मिश्रा, सुधीर कपूर, नितेश सचान, जीके मिश्रा एवं जीके दीक्षित ने परिषद के लक्ष्य, उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने संपर्क, संस्कार और सेवा की भावना को मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा परिषद की वेबसाइट के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर रवि गुप्ता, अर्चना गोयल, सतीश दीवान, अमित बाजपेई, विनोद दादू, शक्ति मिश्रा, सुनील काबरा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।