फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Metro has launched the National Common Mobility Card

Lucknow Metro: लखनऊ मेट्रो ने लॉन्च किया नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की मिलेगी छूट

Wed, 22 Jul 2026 11:14 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ
विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 22 Jul 2026 11:14 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा की शुरुआत की है। इस नए कार्ड से कानपुर, आगरा समेत देश की अन्य मेट्रो में भी यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
Lucknow Metro has launched the National Common Mobility Card
लखनऊ मेट्रो।

विस्तार

मेट्रो यात्रियों का सफर अब और भी स्मार्ट होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा की शुरुआत की है। एक देश एक कार्ड की संकल्पना पर आधारित इस कार्ड से हर यात्रा पर किराये में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसे कानपुर, आगरा मेट्रो के अलावा देश के अन्य मेट्रो की यात्रा में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इस सुविधा का शुभारंभ किया। बताया कि एनसीएमसी किसी भी मेट्रो स्टेशन पर बनवाया जा सकता है। इसका मुख्य लाभ यह है कि यह एक इंटरऑपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है। इसका इस्तेमाल मेट्रो के अलावा उन बस, पार्किंग और रिटेल सेवाओं में भी किया जा सकता है जहां एनसीएमसी को अपनाया जा चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नकली दवा कारोबार में मोटा मुनाफा, लखनऊ सहित कई जिलों में 20 करोड़ की फर्जी दवाएं जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी


उन्होंने बताया कि फिलहाल पहले से चल रहे गो स्मार्ट कार्ड और नए एनसीएमसी, दोनों के माध्यम से यात्रा की जा सकती है। इसके साथ ही यात्रियों को सलाह दी कि वे अपने पुराने गो स्मार्ट कार्ड में उपलब्ध शेष राशि का उपयोग कर लें। यूपीएमआरसी शीघ्र ही एक विशेष एक्सचेंज विंडो शुरू करेगा जिसके माध्यम से यात्री 30 दिन के अंदर अपने गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदलवा सकेंगे।

एनसीएमसी की खास बातें
- सभी स्टेशनों के एयरटेल पेमेंट बैंक काउंटर व कियोस्क पर उपलब्ध।
- कार्ड जारी करने का शुल्क 100 रुपये (रिफंडेबल नहीं)।
- बिना केवाईसी मोबाइल फोन पर ओटीपी सत्यापन से जारी होगा कार्ड।
- कार्ड को टिकट वेंडिंग मशीन, लखनऊ मेट्रो एप, एयरटेल एप पर डेबिट/क्रेडिट कार्ड तथा यूपीआई के माध्यम से रिचार्ज किया जा सकेगा।
- विभिन्न बैंक भी एनसीएमसी जारी करते हैं।
- 23 बैंकों या अन्य मेट्रो से जारी एनसीएमसी पर अलग से टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
- एनसीएमसी स्वीकार करने वाली मेट्रो, बसों, पार्किंग, रिटेल सेवाओं में भी प्रयोग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed