फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP Minister Om Prakash Rajbhar says students' demands are legitimate

UP: मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- छात्रों की मांग जायज, राहुल-अखिलेश का आंदोलन राजनीति

Wed, 22 Jul 2026 11:58 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 22 Jul 2026 11:58 AM IST
सार

अंबेडकरनगर जिले के प्रभारी एवं पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि युवाओं की परीक्षा में सुधार संबंधी मांग जायज है लेकिन सपा-कांग्रेस के लोग मामले में राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP Minister Om Prakash Rajbhar says students' demands are legitimate
यूपी सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दिल्ली में नीट अभ्यर्थियों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को जायज बताया लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव के आंदोलन को राजनीतिक करार देते हुए उन पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा कि छात्रों की मांग उचित है और पेपर लीक नहीं होना चाहिए, लेकिन विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने गए थे लेकिन प्रदर्शन के दौरान देशविरोधी नारे लगाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेता छात्रों को उकसाने पहुंचे जबकि लाठीचार्ज के समय उन्हें छोड़कर चले गए।ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के शासनकाल में खुलेआम नकल और पेपर लीक होते थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि अब नकलविहीन परीक्षाएं हो रही हैं और पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा पौधरोपण और जल संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज का वह समर्थन नहीं करते लेकिन जो लोग छात्रों को भड़काते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में नौकरियों के लिए बोली लगती थी, जबकि वर्तमान सरकार ने बिना भ्रष्टाचार के प्रदेश में नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं।


प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा में सुधार हुआ है, जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से राजधानी तक पहुंच आसान हुई है तथा अधिकांश घरों में शौचालय बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed