फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Innocent child dies of snakebite; four others hospitalized.

Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से मासूम की मौत, चार अन्य भर्ती

Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Innocent child dies of snakebite; four others hospitalized.
अंबेडकरनगर/सद्दरपुर। सुल्तानपुर के जयसिंहपुर निवासी पांच वर्षीय आरुषि की सांप के काटने से मौत हो गई। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में चार लोग सर्प के काटे का शिकार हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर आरुषि अपने कमरे में खेल रही थी। इसी दौरान दीवार से निकले एक सांप ने उसे काट लिया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजन आरुषि को लेकर अकबरपुर के जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने आरुषि राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। आरुषि के पिता सत्यवान गौतम ने बताया कि आरुषि घर पर ही रहती थी।। बेटी की अचानक मौत की खबर से मां पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में दो साल का एक बेटा आदर्श हैं। वहीं अयोध्या के तारुन चांदनी (23), सुल्तानपुर के दोस्तपुर की सुनीता पाल (42), सम्मनपुर के मेहनाजपुर के प्रिंस (17) व महरुआ के हुसेन अली (42) को सांप के काटने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed