बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   After Chanaut, a major agitation is now set for Hansi city; an indefinite sit-in protest has been announced, starting July 21.

चानौत के बाद अब बड़ा आंदोलन हांसी शहर में,21 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 19 Jul 2026 03:10 PM IST
After Chanaut, a major agitation is now set for Hansi city; an indefinite sit-in protest has been announced, starting July 21.
नवीन शर्मा ------जहां बनना था WTP प्लांट वह जगह दी लघु सचिवालय के निर्माण के लिए लघु सचिवालय के लिए दी गई जमीन पर भी होगा स्टे,विधायक को नहीं है जनता की समस्याओं से सरोकार संवाद न्यूज एजेंसी हांसी में अब पानी को लेकर एक और बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है। गांव चानौत के बाद अब शहर का पॉश हुड्डा सेक्टर-5 भी पेयजल संकट से जूझ रहा है। सेक्टरवासियों ने 21 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया है। उनका आरोप है कि 2010 में प्लॉट आवंटित होने के बाद से आज तक नियमित पेयजल सुविधा नहीं मिली। कई बार प्रशासन, विधायक, मुख्यमंत्री और यहां तक कि हाईकोर्ट तक गुहार लगाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। मानव जीवन के लिए जल ही जीवन है। जल के बिना सब कुछ सूना है। आपको बता दे कि हांसी के हुड्डा सेक्टर-5 में रहने वाले लोगों का कहना है कि वर्षों से पानी की लाइन होने के बावजूद इसमें कभी पानी न आने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि पानी नहीं मिलने के बावजूद हजारों रुपये के बिजली बिल लगातार आ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं निकला। सेक्टर प्रधान शशिकांत यादव का आरोप है कि वर्ष 2023 में मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। उस दौरान HSVP ने कोर्ट में सेक्टर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का आश्वासन दिया था। अब आरोप लगाते हुए कहा कि जिस जमीन पर प्लांट बनना था, वह जमीन हांसी के विधायक विनोद भयाना ने लघु सचिवालय के निर्माण के लिए दे दी है। अब अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि प्लांट लगाने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। अब सेक्टरवासी पीने के पानी के लिए तरस रहे है। अगर समाधान नहीं किया गया तो लघु सचिवालय के लिए दी गई जमीन पर स्टे लिया जायेगा। सेक्टरवासियों का कहना है कि गांव छोड़कर शहर के पॉश इलाके में बेहतर सुविधाओं की उम्मीद से घर बनाए थे, लेकिन आज पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल रही। गर्मी में लोग टैंकरों और निजी इंतजामों पर निर्भर हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। क्षेत्र के लोगों ने साफ कर दिया है कि यदि जल्द नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो 21 जुलाई से शुरू होने वाला धरना बड़ा जनआंदोलन बन जाएगा। चानौत के बाद अब शहर में पानी को लेकर संघर्ष तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। जसवंत जाखड़ सेक्टर सचिव का कहना है कि पेयजल संकट का असर अब उनकी संपत्तियों पर भी पड़ने लगा है। लोगों का आरोप है कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण हुड्डा सेक्टर के मकानों प्लॉट की कीमत कम हो रही है। घरों को लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर बेहतर सुविधाओं की उम्मीद में बनाया था। चानौत के बाद अब हांसी शहर का हुड्डा सेक्टर-5 भी पानी की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर है। 21 जुलाई से प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन समय रहते समाधान निकालता है या फिर पानी का यह मुद्दा शहर का बड़ा जनआंदोलन बन जाता है। लोगों का आरोप है कि पानी की समस्या के कारण सेक्टर में मकानों के रेट भी गिरने लगे हैं और संपत्तियों की बिक्री प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जीरा पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन व 3.50 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ किए दो तस्कर गिरफ्तार

VIDEO: लखनऊ में सुबह से हो रही जोरदार बारिश, पारे में काफी गिरावट, आगे भी अच्छी बारिश की संभावना

19 Jul 2026

VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय शातिर चोर घायल, तीसरा गिरफ्तार

19 Jul 2026

नंगल में पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस से विशेष बातचीत

VIDEO: महंत राजूदास बोले- सीएम योगी का दावा सही, हनुमान जी की कसम खाकर सच बोलें बृजभूषण

19 Jul 2026
विज्ञापन

कांकेर आश्रम में छात्र की मौत: दो दिन तक बीमारी से जूझता रहा आदिवासी बालक, निगरानी पर उठे सवाल

19 Jul 2026

Ujjain News: बाबा श्री महाकाल का पूजन सामग्री से हुआ विशेष श्रृंगार, गले में मुंडमाला पहनकर दिए दिव्य दर्शन

19 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: भदोही में जमीन कब्जाने के लिए बुजुर्ग को फंसाने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

19 Jul 2026

VIDEO: डिप्टी सीएम ने महिला के सामने जोड़े हाथ, मरीज की बदलवाई चादर

19 Jul 2026

VIDEO: नागरी प्रचारिणी सभा के स्थापना दिवस समारोह में गायन की दी प्रस्तुति

19 Jul 2026

VIDEO: संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत, जेई निलंबित, पांच पर प्राथमिकी

19 Jul 2026

Meerut: चित्रों में प्रकृति, कदमों में उमंग... बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल, यादगार रही अमर उजाला की फंटास्टिक शाम

19 Jul 2026

कानपुर: नन्हे-मुन्नों व युवतियों ने कैटवॉक कर बटोरीं तालियां

18 Jul 2026

कानपुर: भारत विकास परिषद की ओर से कार्यशाला का आयोजन, सेवा और संस्कार पर दिया जोर

18 Jul 2026

कानपुर: इनरव्हील क्लब की ओर से अधिष्ठापन समारोह का आयोजन, रेनू अध्यक्ष, सचिव बनीं चारू

18 Jul 2026

कानपुर: गेट पास की समय सीमा में हो सकती बढ़ोत्तरी, मंडी परिषद के अधिकारियों संग व्यापारियों ने की बैठक

18 Jul 2026

कानपुर: श्री झूलेलाल मंदिर में धार्मिक आयोजन, चालीहा महोत्सव में भजनों पर झूमे भक्त

18 Jul 2026

कानपुर: आशा ताई के गीतों से सजी सुरमयी शाम, झूम उठे श्रोता

18 Jul 2026

कानपुर: एसटीएफ ने 171 कछुओं के साथ तस्कर दबोचा

18 Jul 2026

राहुल गांधी तक पहुंचा धक्का-मुक्की का मामला, राजेंद्र पाल गौतम ने जारी किया वीडियो

18 Jul 2026

Munger News: आधे घंटे अंधेरे में डूबा रहा मॉडल सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड, फ्लैशलाइट में हुआ मरीजों का इलाज

18 Jul 2026

ग्रेटर नोएडा में हिंडन का जलस्तर बढ़ा: 200 मीटर अंदर कॉलोनियों में भरा पानी; डूबे घर कराए खाली-तैनात की टीमें

18 Jul 2026

कानपुर: चलती बाइक से कूद युवक ने गंगा में लगाई छलांग

18 Jul 2026

नौकरी मिलने के बाद भी अपनी खेलभूमि नहीं भूले खिलाड़ी

18 Jul 2026

एनजीटी का यमुना बाढ़क्षेत्र में अवैध डेयरियों और अतिक्रमण पर सख्त रुख, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

18 Jul 2026

एनजीटी का सख्त रुख, यमुना बाढ़क्षेत्र में अवैध डेयरियों और अतिक्रमण पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

18 Jul 2026

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, गलत आचरण के आरोप में दो जिला जज निलंबित

18 Jul 2026

दिल्ली में मानसून की उम्मीदों पर गर्मी का पहरा, उमस और लू से लोग बेहाल

18 Jul 2026

गाजियाबाद: श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम में शुरू हुआ 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

18 Jul 2026

Video: केंद्रीय रेल मंत्री ने वर्चुअली किया रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ

18 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed