{"_id":"6a5d0e33e4302d5e85081f44","slug":"video-lord-jagannaths-chhathi-celebrated-with-fervor-kadhi-chawal-offered-as-bhog-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई भगवान जगन्नाथ की छठी, कढ़ी-चावल का लगाया भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई भगवान जगन्नाथ की छठी, कढ़ी-चावल का लगाया भोग
मरहला चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस और गोपीनाथपुरम स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में रविवार को पूजा अर्चना के साथ भगवान जगन्नाथ की छठी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान जगन्नाथ को कढ़ी-चावल व दही बड़े का भोग लगाया गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान की छठी का प्रसाद ग्रहण किया।
श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में मरहला चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में श्रद्धा व उत्साह के साथ छठी का पर्व मनाया गया। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार जगन्नाथपुरी में भगवान जगन्नाथ को रथयात्रा के बाद इसी दिन उनके मूल निवास पर वापस लाया जाता है। इसी अवसर पर भगवान की छठी का आयोजन कर विशेष पूजा और भोग लगाया जाता है। इस दौरान समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अंकुर शुक्ला, अंजनि अग्निहोत्री, रूद्र शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, नील कमल दीक्षित, कमल वर्मा, नीरज व अनूप साहू आदि मौजूद रहे।
उधर, गोपीनाथपुरम स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पं. अवधेश बाजपेयी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। इस मौके पर संदीप पांडेय, श्रीकांत पांडेय, केडी त्रिवेदी, प्रमोद त्रिवेदी, प्रदीप शुक्ला, विकास मिश्रा, तारकेश्वर पांडेय, विकास मिश्रा व अनुराग बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।