{"_id":"6a5cbc5a060c9158de0eab32","slug":"video-kanpur-superstars-assessed-talent-of-300-cricketers-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कानपुर सुपरस्टार्स ने परखी 300 क्रिकेटरों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कानपुर सुपरस्टार्स ने परखी 300 क्रिकेटरों की प्रतिभा
यूपीपीएल में खेलने का सपना लेकर शनिवार को प्रदेशभर से करीब 300 युवा क्रिकेटर आगरा के अवंतीबाई लोधी ग्राउंड पर जुटे। कानपुर सुपरस्टार्स फ्रेंचाइजी की ओर से आयोजित इस ट्रायल में हर खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का प्रयास किया। अब इन खिलाड़ियों की असली परीक्षा रविवार को होने वाले फाइनल ट्रायल और उसके बाद खेले जाने वाले तीन अभ्यास मैचों में होगी, जिनके प्रदर्शन के आधार पर कानपुर सुपरस्टार्स अपनी अंतिम टीम का चयन करेगी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ ट्रायल शाम साढ़े चार बजे तक चला। बल्लेबाजों, तेज और स्पिन गेंदबाजों के साथ विकेटकीपरों तथा ऑलराउंडरों का अलग-अलग चरणों में परीक्षण किया गया। ट्रायल की पूरी प्रक्रिया के दौरान कानपुर सुपरस्टार्स के मुख्य कोच एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर तथा उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के कप्तान ज्ञानेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।