{"_id":"6a5cbb5a10681e740903a68f","slug":"video-temperature-in-badaun-dropped-by-three-degrees-due-to-day-long-rain-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बदायूं में दिनभर बारिश से तीन डिग्री गिरा तापमान, सड़कों पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बदायूं में दिनभर बारिश से तीन डिग्री गिरा तापमान, सड़कों पर हुआ जलभराव
Mukesh Kumar
Updated Sun, 19 Jul 2026 05:26 PM IST
Link Copied
बदायूं में रविवार को दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। इससे कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई बारिश का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री था, जो रविवार को 36 डिग्री पर आ गया। मौसम सुहावना होने से घरों से निकले लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि, बारिश के चलते शहर और हाईवे के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। इससे लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। कई लोग छाता और रेनकोट लेकर निकले, जबकि कुछ लोग बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। दोपहिया वाहन चालकों को जलभराव से सबसे अधिक दिक्कत हुई। निचले इलाकों में भी आवागमन प्रभावित हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।