{"_id":"6a5db50992aed572a0046f6d","slug":"video-una-mahila-congress-delhi-rally-obc-women-reservation-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: ओबीसी महिलाओं को आरक्षण की मांग लेकर दिल्ली रवाना हुआ ऊना महिला कांग्रेस का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: ओबीसी महिलाओं को आरक्षण की मांग लेकर दिल्ली रवाना हुआ ऊना महिला कांग्रेस का जत्था
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:11 AM IST
Link Copied
महिला आरक्षण विधेयक में ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किए जाने की मांग को लेकर ऊना जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जंतर-मंतर पर आयोजित राष्ट्रीय रैली में भाग लेगा।
रवाना होने से पहले सुमन ठाकुर ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि आरक्षण व्यवस्था में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है, ताकि सभी वर्गों की महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आह्वान पर देशभर से महिला कार्यकर्ता इस रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच रही हैं।
जिला महिला कांग्रेस के अनुसार ऊना से 20 महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। संगठन का कहना है कि रैली के माध्यम से महिला आरक्षण विधेयक को शीघ्र लागू करने और उसमें ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।