फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wedding waiters by day highway robbers by night three arrested in Haryana robbery case

दिन में वेटर, रात में हाइवे के लुटेरे: बर्फ तोड़ने वाले सुए से करते थे लूटपाट, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 06:35 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, कुरुक्षेत्र
पीटीआई, कुरुक्षेत्र Published by: विकास कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 06:35 PM IST
सार

इन आरोपियों को 2 सितंबर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। इन्होंने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य और ठेकेदार सतपाल सिंह रामगढ़िया से पिहोवा में दो लाख रुपये लूटे थे। घटना के वक्त सतपाल सिंह एक मिस्त्री को दो लाख रुपये देने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। 

विज्ञापन
Wedding waiters by day highway robbers by night three arrested in Haryana robbery case
शादियों में वेटर और रात में हाईवे पर बन जाते लुटेरे - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसके सदस्य दिन में शादियों और पारिवारिक समारोहों में वेटर का काम करते थे, लेकिन रात के अंधेरे में सुनसान हाईवे पर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ये आरोपी पिस्तौल या बंदूक के बजाय शादियों में कोल्ड ड्रिंक्स के लिए बर्फ तोड़ने वाले नुकीले सुए का इस्तेमाल हथियार के रूप में करते थे।

विज्ञापन

 

पिहोवा में की थी दो लाख रुपये की लूट
पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों को 2 सितंबर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। इन्होंने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य और ठेकेदार सतपाल सिंह रामगढ़िया से पिहोवा में दो लाख रुपये लूटे थे। घटना के वक्त सतपाल सिंह एक मिस्त्री को दो लाख रुपये देने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। गुहला-चीका रोड पर हुडा ग्राउंड के पास तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया, उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और नकदी लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी और सर्विलांस से खुला राज
लूट के बाद तीनों आरोपी हरिद्वार भाग गए थे। पुलिस को एक वीडियो मिला जिसमें तीनों अपराध के बाद मोटरसाइकिल से भागते हुए दिख रहे थे। इसी वीडियो फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस की टीम उनकी लोकेशन तक पहुंचने में कामयाब रही।

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान और बरामदगी
अभिषेक (उर्फ अभि) और आशीष (उर्फ बिल्ला) जो बलबीरा के रहने वाले हैं, और अमित (उर्फ अंकित) जो कैथल जिले के हजवाना गांव का निवासी है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का कई सामान बरामद किया है, जिसमें एलईडी टीवी, एक म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल फोन और दो बर्फ तोड़ने वाले सुए शामिल हैं।

पहले भी कर चुके हैं वारदात
अपराध जांच एजेंसी के प्रभारी मनदीप सिंह के अनुसार, इस गिरोह ने पिहोवा की घटना से ठीक एक दिन पहले 31 अगस्त को कैथल के पूंडरी इलाके में भी एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह सुनसान जगहों की रेकी करता था और अकेले यात्रा कर रहे लोगों को निशाना बनाता था। अगर पीड़ित विरोध करते थे, तो ये बल प्रयोग करने से भी नहीं चूकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed