फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Prime accused in murder case arrested in Amritsar

Punjab: रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 10:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 21 Jul 2026 10:44 PM IST
सार

अमृतसर के कोट खालसा में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बीते 6 जुलाई को युवक को गोलियां मार मौत के घाट उतारा गया था।  

विज्ञापन
Prime accused in murder case arrested in Amritsar
मृतक युवक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोट खालसा इलाके में युवक नितिन उर्फ चीकू की हत्या के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन


बीते 6 जुलाई की घटना 
डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि 6 जुलाई 2026 की रात करीब नौ बजे नितिन उर्फ चीकू अपनी बहन से मिलने कोट खालसा गया था। लौटते समय एक्टिवा सवार दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद थाना इस्लामाबाद में मृतक के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

 

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एसीपी सेंट्रल, थाना इस्लामाबाद, एडीसीपी-1 और सीआईए स्टाफ की विशेष टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। इसी दौरान मुख्य आरोपी महिकप्रीत को जम्मू-कश्मीर से लौटते समय गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक्टिवा भी बरामद कर ली गई।

 प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर अंकुश बाहमण से जुड़ी पुरानी दुश्मनी के चलते नितिन उर्फ चीकू को निशाना बनाया। डीसीपी ने बताया कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed