{"_id":"6a5e2caceee6bd69890591d0","slug":"video-senior-shiromani-akali-dal-leader-iqbal-singh-sandhu-quits-the-party-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नेता इकबाल सिंह संधू समर्थकों के साथ 'वारिस पंजाब दे' संगठन में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नेता इकबाल सिंह संधू समर्थकों के साथ 'वारिस पंजाब दे' संगठन में हुए शामिल
पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व महासचिव इकबाल सिंह संधू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर 'वारिस पंजाब दे' संगठन का दामन थाम लिया। इस मौके पर संगठन के प्रमुख नेताओं मनप्रीत सिंह इयाली और बापू तरसेम सिंह ने उनका स्वागत किया और इसे पंजाब तथा पंथ के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में 'वारिस पंजाब दे' ही ऐसा मंच है, जिस पर पंजाब के लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। उनका आरोप था कि शिरोमणि अकाली दल की वर्तमान नेतृत्व अपने मूल सिद्धांतों और पंथक मुद्दों से भटक गया है, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में निराशा फैली है।
इकबाल सिंह संधू ने कहा कि उन्होंने करीब 30 वर्ष तक अकाली दल की सेवा की, लेकिन नेतृत्व की नीतियों और पंथक मूल्यों से दूरी के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी पद या व्यक्तिगत लाभ की प्राप्ति नहीं, बल्कि पंजाब और पंथ की सेवा करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।