{"_id":"6a5ddca847e89679490ea4f9","slug":"video-cpi-takes-streets-over-paper-leaks-and-unemployment-in-ghazipur-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक, बेरोजगारी पर सड़क पर उतरी सीपीआई; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने सोमवार को शहर में सड़क मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लंका स्थित जिला कार्यालय से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पार्क तक मार्च निकालते हुए युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा।
सभा को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य संकट में है और सरकार परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने में विफल रही है। जिला सचिव जनार्दन राम ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। राज्य परिषद सदस्य शशिकांत कुशवाहा ने रिक्त सरकारी पदों पर तत्काल भर्ती, बेरोजगारों को रोजगार या भत्ता तथा शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक की उच्चस्तरीय जांच, नई शिक्षा नीति-2020 वापस लेने, प्राथमिक स्तर से पीजी तक निशुल्क शिक्षा, सभी रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती और दिल्ली में चल रहे छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में आवाज बुलंद की। सभा में लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा व रोजगार के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया गया। मार्च एवं सभा में प्रमुख रूप से अमेरिका सिंह यादव, जनार्दन राम, शशिकांत कुशवाहा के अलावा बटोर गुप्ता, चतुरी बिन्द, अंगद यादव, सुभाष कुशवाहा, रामलाल गुप्ता आदि शामिल रहे। अध्यक्षता प्रमोद पासवान व संचालन जिला सचिव जनार्दन राम ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।