{"_id":"6a5d87aff06c6db96c0631b9","slug":"video-faridkot-police-arrested-three-smugglers-with-508-grams-of-heroin-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट पुलिस ने 508 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट पुलिस ने 508 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर पकड़े
फरीदकोट जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ ने 508 ग्राम हेरोइन के साथ तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी कमल कुमार, मानव और अरुणदीप सिंह के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक हाकम सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम तलवंडी रोड स्थित सरकारी गोदाम के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से 508 ग्राम हेरोइन और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक हाकम सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।