फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Jhota Murder Case CBI conducts inspection accompanied by suspended drug inspector

झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार पांच दिन के रिमांड पर, परिवार ने कहा-राजनीति में आने का इरादा नहीं

Fri, 23 Oct 2026 04:11 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/बठिंडा Published by: Nivedita Updated Fri, 23 Oct 2026 04:11 PM IST
सार

मानसा में 13 अक्तूबर को मारे गए परविंदर सिंह झोटा के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। टीम वीरवार को अश्वनी कुमार और विपन गर्ग के घर पहुंची। घंटों चली जांच के दौरान कुछ सामान और दस्तावेज बरामद होने की जानकारी सामने आई है। टीम देर शाम तक जांच में जुटी रही।

विज्ञापन
Jhota Murder Case CBI conducts inspection accompanied by suspended drug inspector
जांच के लिए पहुंची सीबीआई - फोटो : संवाद

विस्तार

परविंदर झोटा मर्डर केस की सीबीआई जांच जारी है। इसी के चलते वीरवार देर रात को सीबीआई टीम मानसा के श्मशानघाट रोड पर मौजूद मानसा मेडिकल हॉल में पहुंची। टीम ने सस्पेंड किए हुए ड्रग इंस्पेक्टर नरेश को साथ लेकर चेकिंग की।

विज्ञापन


जांच के दौरान मेडिकल स्टोर की चेकिंग के साथ-साथ आस-पास के दुकानदारों से भी पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि इलाके में नशे के गैर-कानूनी धंधे में कौन-कौन शामिल हो सकता है और क्या इस बारे में कोई अहम सुराग मिल सकता है। 
विज्ञापन


मामले के मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को मोहाली की सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसकी पांच दिन की रिमांड मंजूर कर ली। अब सीबीआई अगले पांच दिनों में मामले के आरोपियों से पूछताछ करेगी और जांच के लिए आगे बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परविंदर सिंह झोटा के परिवार ने भी राजनीति पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनकी पत्नी ने कहा है कि उनका राजनीति में प्रवेश करने का कोई इरादा नहीं है। परिवार का कहना है कि उनकी प्राथमिकता उनके बेटे को न्याय दिलाना है।  

इससे पहले वीरवार को सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार और विपन गर्ग के घरों की तलाशी ली और विपन के परिजन से पूछताछ की। उधर, अश्वनी कुमार, उसकी पत्नी नीलम रानी, विपन गर्ग और लाडी को अदालत ने पांच नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने अश्वनी कुमार का फार्मासिस्ट पंजीकरण भी रद्द कर दिया है। इस बीच, परिवार और इंसाफ कमेटी ने सरकार की ओर से गठित तीन महिला आईएएस अधिकारियों की कमेटी से बातचीत करने से इन्कार कर दिया। झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर ने कहा कि सभी मांगें पूरी होने तक न पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न अंतिम संस्कार होगा। दसवें दिन भी मानसा के तिकोनी चौक पर धरना जारी रहा।



सीबीआई की टीम वीरवार को अश्वनी कुमार और विपन गर्ग के घर पहुंची। घंटों चली जांच के दौरान कुछ सामान और दस्तावेज बरामद होने की जानकारी सामने आई है। टीम देर शाम तक जांच में जुटी रही। चारों आरोपियों को मानसा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजिंद्र नागपाल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे सीबीआई आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।

Trending Videos

अश्वनी का फार्मासिस्ट पंजीकरण रद्द
पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने हत्याकांड में मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार का फार्मासिस्ट पंजीकरण रद कर दिया है। काउंसिल के चेयरमैन सुनील बंसल ने बताया कि उसका पंजीकरण 10 जुलाई 2020 को जारी किया गया था। झोटा हत्याकांड के मद्देनजर उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

तीन आईएएस अधिकारियों की कमेटी से बातचीत से इन्कार
सरकार की ओर से गठित तीन महिला आईएएस अधिकारियों की कमेटी इससे पहले इंसाफ कमेटी और परिवार के साथ दो दौर की बैठक कर चुकी है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। परिवार और इंसाफ कमेटी मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। परिवार ने स्पष्ट किया है कि उसकी सहमति के बिना पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। मृतक के शव को सुरक्षित रखने की अवधि को लेकर विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।

पिता ने नशा तस्कर गिरोह पर लगाए आरोप
झोटा के पिता भीम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या के पीछे नशा तस्कर गिरोह और बड़े तस्करों का हाथ है। उन्होंने मामले में सियासी लोगों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की। उनका कहना है कि साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश होने और इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी पहले कह चुके हैं कि अश्वनी कुमार ने पूछताछ में बताया था कि उसकी पत्नी को मामले की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने नीलम रानी को भी नामजद कर रिमांड पर लिया था। हालांकि, पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद की गई जांच के निष्कर्षों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed