Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Lok Janshakti Party National President Chirag Kumar Paswan paid obeisance at Dera Sachkhand Ballan.
{"_id":"6a5d86f2f2bd8f1a7d07a76b","slug":"video-lok-janshakti-party-national-president-chirag-kumar-paswan-paid-obeisance-at-dera-sachkhand-ballan-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग कुमार पासवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग कुमार पासवान
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही सियासी पार्टीयों के नेताओं का जालंधर के डेरों में आना जारी है। हाल ही में जहां बीजेपी व कांग्रेस के नेताओं ने डेरा सचखंड बल्ला में आकर संत निरंजन दास जी से मुलाकात की थी, वहीं अब लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग कुमार पासवान डेरा सचखंड बल्ला में पहुंचे। डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक होने के बाद उन्होंने संत निरंजन दास जी से मुलाकात की। चिराग कुमार पासवान ने बताया कि वह अमृतसर के बाद जालंधर में पहुंचे है। वह संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मां सरदारनी है व यहां मेरे नानके हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी राम विलास पासवान की सोच रही है कि उनकी पार्टी का विस्तार पंजाब में भी हो। धीरे धीरे आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी पंजाब में विस्तार करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक दृष्टि और पार्टी की दृष्टि से नहीं बल्कि आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जैसे बिहार राज्य में उनकी पार्टी का विस्तार हुआ है और पार्टी के कई नेता चुनकर सांसद और विधानसभा तक पहुंचे है। अब वैसी ही सोच उनकी पंजाब के लिए भी है। उन्होंने कहा कि मैं आधा सरदार और पंजाबी हूं, इसलिए मेरी जिम्मेदारी पंजाब के परिवार की ओर भी बनती है। इस सोच को पूरा करने की चाह की उम्मीद में वह आए है। उन्हें पूरा भरोसा है कि पंजाब की जनता से भी उन्हें डेर सारा प्यार मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।