Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Captain Amarinder Singh Reconnects with Gandhi Family: Political Paths Differ, Personal Ties Remain

गांधी परिवार के करीब दिखे कैप्टन: सियासी रास्ते अलग, रिश्तों की डोर वही; छंटने लगी पुरानी नजदीकियों पर जमी धूल

Tue, 17 Nov 2026 01:46 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 17 Nov 2026 01:46 PM IST
सार

गांधी परिवार से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पुरानी नजदीकियों पर जमी सियासी धूल छंटने लगी है। भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर का सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होना पंजाब चुनावों से पहले नए सियासी समीकरण का संकेत है।

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh Reconnects with Gandhi Family: Political Paths Differ, Personal Ties Remain
Captain Amarinder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक बार फिर अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पुस्तक के औपचारिक विमोचन समारोह में कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि कैप्टन इस समय भारतीय जनता पार्टी में हैं और जिस पुस्तक को लेकर भाजपा ने सोनिया गांधी पर सवाल उठाए हैं, उसी कार्यक्रम में कैप्टन की उपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा। सियासी हलकों में गांधी परिवार के साथ उनके पुराने रिश्तों में आई गर्माहट को जरूर महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह और गांधी परिवार के रिश्ते केवल राजनीतिक नहीं रहे हैं। कैप्टन के संबंध पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ मित्रता के रहे हैं। वह नेहरू-गांधी परिवार को लंबे समय से जानते हैं। 

 
विज्ञापन

राजीव गांधी के साथ उनकी मित्रता के कारण सोनिया गांधी के साथ भी उनके पारिवारिक संबंध मजबूत हुए। कैप्टन कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि सोनिया गांधी उनके प्रति हमेशा स्नेह रखती रही हैं और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी उनके लिए परिवार के बच्चों जैसे हैं। 

 
विज्ञापन

एक समय ऐसा भी आया जब पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर कैप्टन और गांधी परिवार के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। 2014 से 2015 के दौरान प्रदेश कांग्रेस की कमान और प्रताप सिंह बाजवा को लेकर कैप्टन की नाराजगी खुलकर सामने आई। 

 

एक बैठक में सोनिया गांधी को राहुल गांधी को याद दिलाना पड़ा था कि वह उनके दिवंगत पिता के मित्र से बात कर रहे हैं। इसके बाद बातचीत का रुख बदला और कैप्टन को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपने का रास्ता साफ हुआ।

कांग्रेस छोड़कर बनाई अपनी पार्टी, फिर भाजपा में हुए शामिल

हालांकि 2021 में पंजाब कांग्रेस के भीतर नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी नेतृत्व के साथ टकराव के बाद कैप्टन को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। इससे उनकी गांधी परिवार से राजनीतिक दूरी फिर बढ़ गई। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनाई और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। लेकिन व्यक्तिगत रिश्तों की डोर पूरी तरह नहीं टूटी।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण इसी वर्ष अगस्त में देखने को मिला, जब राहुल गांधी ने एक संवाद सत्र में कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना पसंदीदा भाजपा नेता बताते हुए उन्हें ‘कूल’ कहा और ‘हैलो अंकल अमरिंदर’ कहकर संबोधित किया। कैप्टन ने भी जवाब में स्पष्ट किया कि गांधी परिवार के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध हमेशा बने रहेंगे, लेकिन उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता भाजपा के साथ है।

सियासत अपनी जगह और निजी संबंध अपनी जगह

अब सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन में कैप्टन की मौजूदगी उसी रिश्ते की एक और तस्वीर पेश करती है। यह घटनाक्रम बताता है कि राजनीति में दल बदल सकते हैं, विचारधाराओं में टकराव हो सकता है और सत्ता के समीकरण बदल सकते हैं, लेकिन पुराने व्यक्तिगत रिश्ते हमेशा राजनीतिक सीमाओं में कैद नहीं होते। पंजाब की राजनीति में कैप्टन का यह अंदाज भी उनकी पुरानी पहचान के अनुरूप है कि सियासत अपनी जगह और निजी संबंध अपनी जगह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed