{"_id":"6a5dd93c92aed572a0046fb5","slug":"video-kanpur-revenue-team-arrives-to-inspect-chromium-laden-debris-dumped-in-purvamir-awaiting-ngts-move-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुरवामीर में डाले गए क्रोमियम युक्त मलबे की जांच करने पहुंची राजस्व टीम, एनजीटी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुरवामीर में डाले गए क्रोमियम युक्त मलबे की जांच करने पहुंची राजस्व टीम, एनजीटी का इंतजार
महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर गांव के आसपास खुले में डाले जा रहे क्रोमियम युक्त औद्योगिक मलबे का मामला अब गंभीर हो गया है।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जांच करने पहुंची। टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और मलबे के पास जाकर स्थिति का जायजा लिया।
जांच के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी माना कि यह बेहद घातक किस्म का केमिकल है। अधिकारियों का कहना था कि डंपिंग स्थल के पास दो मिनट भी खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। तेज बदबू और आंखों में जलन के कारण टीम को भी जल्द ही वहां से हटना पड़ा। राजस्व टीम के कानून गो अजीत सिंह ने बताया कि एनजीटी टीम का इंतजार है उसी आधार पर आगे की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि यह कचरा रात के अंधेरे में डंपरों के जरिए लाकर फेंका जा रहा है। जिससे लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस जहरीले मलबे के कारण आसपास के खेतों और भूजल के दूषित होने का खतरा बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। कई लोगों को त्वचा संबंधी परेशानियां भी हो रही हैं।
पुलिस और राजस्व टीम ने मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि मामले की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।