फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Impact of US-Iran conflict freight charges hiked goods stranded in warehouses loss of 80 crore

Kanpur: अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, भाड़ा बढ़ा और माल गोदामों में डंप, कारोबारियों को लगा 80 करोड़ का झटका

Wed, 22 Jul 2026 12:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Jul 2026 12:20 PM IST
सार

Kanpur News: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रभावित होने से कानपुर के निर्यातकों को करीब 80 करोड़ रुपये का झटका लगा है। शिपिंग कंपनियों द्वारा भाड़ा 40 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने और नए ऑर्डर रोकने से तैयार माल गोदामों में ही डंप हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur Impact of US-Iran conflict freight charges hiked goods stranded in warehouses loss of 80 crore
आलोक श्रीवास्तव, प्रमुख, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन ( उत्तर प्रदेश) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर कानपुर के कारोबारियों पर फिर दिखने लगा है। होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के बाद शिपिंग कंपनियों ने पहले तो नए ऑर्डर बुक करना बंद कर दिया इसके अलावा कुछ कंपनियों ने युद्ध जोखिम की बात कहकर भाड़ा भी बढ़ा दिया। जो भाड़ा पहले 40 हजार था, वो एक लाख रुपये हो गया है। दूसरी ओर तैयार माल गोदामों में रोक दिया गया है, जिससे कारोबारियों की कार्यशील पूंजी फंस गई।

विज्ञापन

इन हालात में शहर के कारोबारियों को करीब 80 करोड़ का झटका लगा है। निर्यातकों ने सरकार से राहत और सहायता की मांग की है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम के बाद खाड़ी देशों और यूरोपीय बाजारों में नए सौदे होने लगे थे। पुराने ऑर्डर भी भेजे जा रहे थे। मांग बढ़ने पर कानपुर के निर्यातकों ने उत्पादन तेज कर दिया था, लेकिन दोबारा तनाव बढ़ने के बाद निर्यात क्षेत्र में फिर अनिश्चितता का माहौल बन गया है।

विज्ञापन





नए ऑर्डर की बुकिंग रोक दी
कुछ समय पहले कानपुर के निर्यातकों ने खाड़ी देशों को समुद्री मार्ग से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति शुरू की थी। फिलहाल कंसाइनमेंट को मौजूदा स्थिति में रोकने के निर्देश दिए गए हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) के उत्तर प्रदेश प्रमुख आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शिपिंग कंपनियों ने नए ऑर्डर की बुकिंग रोक दी है। इसका सबसे ज्यादा असर उन कारोबारियों पर पड़ा है जिनके कंसाइनमेंट इसी सप्ताह रवाना होने थे। तैयार माल रुकने से शहर के कारोबारियों की पूंजी फंस गई है।

आपूर्ति व्यवस्था हो रही है प्रभावित
आयात-निर्यात विशेषज्ञ जफर-फिरोज ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ने से समुद्री व्यापार प्रभावित हो रहा है। भाड़े में वृद्धि, अतिरिक्त बीमा लागत और जहाजों की आवाजाही में देरी के कारण निर्यातकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुरक्षा कारणों से कई शिपिंग कंपनियां अतिरिक्त शुल्क लगा रही हैं जबकि कुछ वैकल्पिक मार्गों से जहाजों को भेज रही हैं। इससे माल पहुंचने में अधिक समय लग रहा है और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed