{"_id":"6a5dd6bc7790e66122036e57","slug":"video-himachal-politics-50-youth-join-congress-leave-bjp-chintpurni-una-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Politics: चिंतपूर्णी में 50 युवाओं ने छोड़ी BJP, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Politics: चिंतपूर्णी में 50 युवाओं ने छोड़ी BJP, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:40 PM IST
विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र की पांच पंचायतों के करीब 50 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं का विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी धार क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिन्डपुर, धर्मशाल महंता, घंघरेट, ज्वाल और खेराह से जुड़े युवाओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। इस मौके पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
विधायक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से नाराज होकर समाज के विभिन्न वर्ग कांग्रेस के साथ आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में इसका सकारात्मक राजनीतिक प्रभाव देखने को मिलेगा।
कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं ने पार्टी की नीतियों और क्षेत्र के विकास को लेकर अपना विश्वास जताया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।