{"_id":"6a5fc588006be4e474029d3d","slug":"filth-strewn-all-over-the-town-of-dera-baba-badbhag-singh-una-news-c-93-1-una1002-199473-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डेरा बाबा बड़भाग सिंह की नगरी में जगह-जगह पसरी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डेरा बाबा बड़भाग सिंह की नगरी में जगह-जगह पसरी गंदगी
Wed, 22 Jul 2026 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:20 AM IST
विज्ञापन
डेरा बाबा वडभाग सिंह नगरी में मैडी बाजार का दृश्य। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैड़ी (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह की नगरी मैड़ी में जगह-जगह कूड़े-कचरा खुले में फेंकने से गंदगी पसरी हुई है। बाजार में नालियां कूड़े से भरी पड़ी हैं। बारिश में दिक्कत बढ़ रही है। डेरा परिसर के भीतर साफ सफाई के इंतजाम पर्याप्त हैं लेकिन मैड़ी बाजार में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। बारिश होने पर कूड़ा यह नालियों में समाहित हो रहा है। नालियां ब्लॉक होने की सूरत में जगह-जगह पर पानी जमा रहता है। बरसात के मौसम में कोई भी बीमारी पनपने का भय लोगों को सताने लगा है। ऐसा भी नहीं है कि स्थानीय पंचायत के पास साफ सफाई व्यवस्था को चकाचक करने के लिए किसी भी प्रकार के बजट की कमी है लेकिन बाजार में कारोबारी ही इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा पाए हैं। कहीं-कहीं पर भले ही कारोबारियों ने कूड़े-कचरे को ठिकाने लगाने के लिए अपनी दुकानों में कूड़ेदानों की व्यवस्था की है लेकिन आगे जाकर इसे कहां ठिकाने लगाया जाए, इसकी धरातल पर कहीं कोई व्यवस्था नजर नजर नहीं आई है। डेरा बाबा बड़भाग सिंह के प्रबंधकों के अनुसार डेरा परिसर के भीतर तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं और किसी भी तरह का कचरा सहित अन्य अपशिष्ट पदार्थ बाहर नहीं फेंका जाता है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान है लेकिन बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे नालियां कूड़े-कचरे से भरी हैं।
डेरा बाबा बड़भाग सिंह एक पवित्र स्थल है। बाहरी परिसर को भी साफ-सुथरा रखना प्रशासन और सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। बरसात के दिनाें में बाजार की नालियों में कूड़ा-कचरा जमा होने से कोई भी बीमारी पनप सकती है।
-अमरीक सिंह, श्रद्धालु, अमृतसर
मैडी क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का यह पहला कर्तव्य बनता है कि डेरा परिसर के अगल-बगल के अलावा जहां जहां तक श्रद्धालुओं का आवागमन बनता है, उस क्षेत्र को साफ-सुथरा रखा जाए। स्थानीय प्रशासन को इस दिशा में कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
-जागर सिंह, श्रद्धालु, अमृतसर