अमृतसर देहात पुलिस ने नशा तस्करों, गैंगस्टरों और सीमा पार से संचालित अवैध नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर करीब 40 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर सुखदेव सिंह को भी दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क की जांच की जा रही है।
डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस टीमें सुबह से ही जिले के कई इलाकों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। उन्होंने कहा कि सीमा से सटे महुआवा और नेश्टा गांव ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियारों की तस्करी के संवेदनशील केंद्र बन चुके हैं। इसी कारण इन इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार छापेमारी की जा रही है, ताकि सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से सीमा क्षेत्र में लगाए गए एंटी-ड्रोन सिस्टम से पाकिस्तान की ओर से भेजे जाने वाले ड्रोन की गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है। इससे नशे और हथियारों की तस्करी रोकने में पुलिस को बड़ी सफलता मिल रही है।
डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने गैंगस्टरों और नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे तुरंत आत्मसमर्पण कर दें। यदि वे कानून से बचने की कोशिश करेंगे तो पुलिस उन्हें हर हाल में गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।