{"_id":"6a5e66bef226e679d2097a6b","slug":"video-four-convicted-and-sentenced-to-10-years-in-prison-each-for-trespassing-and-assaulting-a-veerangana-war-widow-in-her-home-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर वीरांगना से मारपीट के मामले में चार दोषियों को 10-10 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर वीरांगना से मारपीट के मामले में चार दोषियों को 10-10 साल की सजा
नारनौल। गांव दोस्तपुर में शहीद खुशीराम की वीरांगना के साथ घर में घुसकर मारपीट करने और दहशत फैलाने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) नितिन राज ने चार दोषियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी रोहित कुमार, विशाल कुमार, सुरेंद्र सिंह और राहुल कुमार पर 80-80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह राशि पीड़िता को देने के आदेश दिए गए हैं।
अभियोजन के अनुसार 12 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी अपने साथियों के साथ दीवार फांदकर शहीद खुशीराम के घर में घुस गए थे। आरोपियों ने घर में मौजूद वीरांगना के साथ मारपीट की और हथियारों के बल पर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। इनमें रोहित कुमार फिलहाल एक अन्य हत्या के मामले में जेल में बंद है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि घटना से पहले 7 अप्रैल 2025 को संभावित खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया और 14 अप्रैल को महापंचायत आयोजित कर एसपी को ज्ञापन सौंपा गया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 15 माह में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया। निर्णय के बाद पीड़िता ने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही न्याय मिलने की उम्मीद थी। अदालत के फैसले से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।