फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Heavy rain causes waterlogging in the city and disrupts normal life, bringing relief from the heat.

Mahendragarh-Narnaul News: तेज बारिश से शहर में जलभराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त, गर्मी से मिली राहत

Wed, 22 Jul 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain causes waterlogging in the city and disrupts normal life, bringing relief from the heat.
फोटो संख्या:-66 कनीना में जलभराव के कारण परेशान होते राहगीर और वाहन चालक। संवाद
महेंद्रगढ़। मौसम का मिजाज मंगलवार की सुबह अचानक बदल गया। बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई जिससे शहर की सड़कों और बस स्टैंड परिसर में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होकर दोपहर डेढ़ बजे तक लगातार हुई। इससे बालाजी चौक, सिनेमा रोड, मंडी रोड, बस स्टैंड रोड, गोशाला रोड, पुराना महिला रोड, दीवान कॉलोनी, नगर पालिका भवन, मोहल्ला महायचान, एसडीएम आवास के पास, कृष्णा कॉलोनी, पुराना नारनौल रोड पर पानी भर गया।
विज्ञापन

सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से आवागमन बाधित हुआ। बस स्टैंड के अस्पताल, बालाजी चौक और कांप्लेक्स में जाने वाले लोगों को पानी से गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण कुछ दुकानें नहीं खुलीं। रेहड़ियां भी खाली पड़ी रहीं। वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह ने पिछले दिनों निरीक्षण कर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा।
एसडीएम योगेश सैनी ने 27 जून को शहर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को मानसून से पहले नालों की सफाई करने और जलभराव से बचाव प्रबंध मजबूत करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।



वर्जन:
सीवर की सफाई की गई है। बारिश के बाद पानी निकाल दिया गया। थोड़ा पानी बचा है जिसे निकाल दिया जाएगा। - सतीश कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग

-जलभराव से निपटने के लिए योजना तैयार की गई है और सरकार के पास बजट मांग भेजी है। बजट के अभाव में काम रुका है और रुपये मिलने पर काम शुरू किया जाएगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:-66 कनीना में जलभराव के कारण परेशान होते राहगीर और वाहन चालक। संवाद

फोटो संख्या:-66 कनीना में जलभराव के कारण परेशान होते राहगीर और वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed