{"_id":"6a5fbadab068db0718080bfe","slug":"31000-people-have-registered-for-the-half-marathon-so-far-narnol-news-c-196-1-nnl1010-142801-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हाफ मैराथन के लिए अब तक 31 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हाफ मैराथन के लिए अब तक 31 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण
Wed, 22 Jul 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त को शहर में होने वाली हाफ मैराथन को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। इसके लिए अब तक 31 हजार लोगों ने पंजीकरण करवा लिया है।
उपायुक्त ने बताया कि इस हाफ मैराथन को लेकर नागरिकों में पूरा जोश है। इस आयोजन को पूरी सादगी और अनुशासन के साथ एक बड़े जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस पूरे कार्यक्रम को आम नागरिकों से जोड़ना है।
इस मैराथन को पूरी तरह से जनता का अपना कार्यक्रम बनाया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाफ मैराथन रूट की सड़कों की समय पर मरम्मत, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, रूट पर पेयजल व चिकित्सा सहायता केंद्रों की स्थापना और एम्बुलेंस की तैनाती जैसे सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, सामाजिक संस्थाओं और रनर्स क्लबों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया जाए, ताकि युवाओं और आम जनता की उपस्थिति ऐतिहासिक हो। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों को भी तैनात किया जाएगा।
उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्ध जनों से अपील की है कि वे इस मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लें और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होने वाले इस गरिमामयी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय जनभागीदारी दर्ज कराएं।