बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat 'Double Money' Scam: , mastermind behind the ₹600 crore fraud, arrested

Balaghat: 600 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहा था नेटवर्क, डायरी खोलेगी कई बड़े नाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 11:08 PM IST
Balaghat 'Double Money' Scam: , mastermind behind the ₹600 crore fraud, arrested

बालाघाट जिले में करीब 500 से 600 करोड़ रुपये के बहुचर्चित डबल मनी घोटाले का पुलिस ने खुलासा करते हुए इसके मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकराने समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि फरारी के दौरान सोमेंद्र विभिन्न तीर्थस्थलों पर छिपा हुआ था और टेलीग्राम ऐप के माध्यम से अपने साथियों के संपर्क में रहता था। गिरफ्तारी के बाद उसने कहा कि "बहती गंगा में कई लोगों ने हाथ धोए हैं।"



छह महीने तक चली तलाश
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिछले छह महीने से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पिछले डेढ़ महीने से पुलिस की विशेष टीमें नागपुर, हरिद्वार और भोपाल सहित विभिन्न शहरों में आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और सोमेंद्र को गिरफ्तार कर बालाघाट लाया गया।

ये भी पढ़ें-  35 साल पुरानी हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में डिलीवरी बॉय बनकर पहुंची ग्वालियर पुलिस

2016-17 से चल रहा था खेल
एसपी आदित्य मिश्रा के अनुसार, डबल मनी योजना की शुरुआत वर्ष 2016-17 में हुई थी, लेकिन वर्ष 2019 में इसकी पहली शिकायत सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। वर्ष 2022 में जांच के दौरान पूरे रैकेट का खुलासा हुआ और कई आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इस दौरान 41 बैंक खाते फ्रीज किए गए थे। वर्ष 2023 के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गए थे।

डायरी से खुलेंगे कई राज
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सोमेंद्र के पास से एक महत्वपूर्ण डायरी जब्त की है। एसपी ने बताया कि डायरी में निवेशकों के नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और लेन-देन का पूरा विवरण दर्ज है। इससे यह पता चल सकेगा कि किन लोगों ने कितना निवेश किया और किन माध्यमों से धन एकत्र किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में एजेंटों की भूमिका सबसे अहम रही। एजेंटों के जरिए लोगों से पैसे जमा कराए गए और उन्हें रकम दोगुनी होने का लालच दिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि जमानत मिलने के बाद भी कई लोगों ने आरोपियों को निवेश के नाम पर रकम सौंपी थी।

कई आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में सोमेंद्र कंकराने, तामेश मंसुरे, राकेश मंसुरे, प्रद्युम्न कंकराने, योगेंद्र कंकराने, दिनेश कंकराने, रूपचंद सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में हो रहे नए खुलासे
पूछताछ के दौरान सोमेंद्र ने बताया कि फरारी के समय वह विभिन्न तीर्थस्थलों पर रह रहा था। उसने यह भी बताया कि उसकी एक गाड़ी गोंदिया में गिरवी रखी गई थी, जबकि दूसरी गाड़ी बालाघाट के एक राजनेता के गनमैन के पास होने की जानकारी दी है। सोमेंद्र का दावा है कि कई लोगों ने उसके नाम का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे वसूले और पूरा दोष उसी पर मढ़ दिया। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कई प्रभावशाली लोगों और बड़े निवेशकों के नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल पूरे वित्तीय नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच जारी है।

 
मुख्य आरोपी पकड़ा वीडियो
मुख्य आरोपी पकड़ा गया. 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: भंग नहीं हो सकता राम मंदिर ट्रस्ट, संशोधन संभव, मूल संरचना में बदलाव का कोई प्रावधान नहीं

20 Jul 2026

Meerut: मुख्य सचिव और डीजीपी पहुंचे मेरठ, कांवड़ यात्रा की तैयारियां देखीं

20 Jul 2026

Meerut: झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत, शहर में कई जगह कीचड़ भी पसरा

20 Jul 2026

Video: यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की टिकट लॉन्च, लखनऊ और कानपुर में होंगे मुकाबले

20 Jul 2026

Dehradun: राजधानी में मूसलाधार बारिश से आफत, कई जगहों पर हुआ जलभराव

20 Jul 2026
विज्ञापन

Balod News: भूपेश बघेल ने राम मंदिर मामले की SIT रिपोर्ट पर उठाए सवाल, जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर सरकार को घेरा

20 Jul 2026

बिलासपुर: शपथ लेकर अमित कुमार, सविता देवी ने संभाली नप घुमारवीं की कमान

20 Jul 2026
विज्ञापन

Jammu: रियासी में स्टेटहुड की मांग को लेकर NC का प्रदर्शन, केंद्र से वादा पूरा करने की अपील

20 Jul 2026

Dehradun: बारिश से बलवीर रोड पर पुल के नीचे से गुजरते वाली रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ा

20 Jul 2026

VIDEO: बिना मंजूरी किया भूजल का दोहन तो होगी कार्रवाई

20 Jul 2026

VIDEO: आगरा में बदला माैसम, दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश; लोगों को गर्मी से मिली राहत

20 Jul 2026

अमृतसर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली रवाना हुए किसान, 21 जुलाई की महापंचायत में होंगे शामिल

20 Jul 2026

ड्यूटी के दौरान करंट लगने से ममदोट के जवान हरमेश सिंह की मौत, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

कानपुर: बारिश से नहर पटरी मार्ग पर जलभराव, आवागमन में परेशानी

20 Jul 2026

VIDEO: ऑटोमैटिक सिग्नलिंग से दिल्ली-आगरा के बीच तेज होगी ट्रेनों की रफ्तार

20 Jul 2026

उम्र सिर्फ एक नंबर: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए साइकिल से निकले 65 साल के महेश शर्मा

20 Jul 2026

Punjab Weather Alert: 13 जिलों में 3 दिन भारी से बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तापमान 4°C तक गिरेगा

हमीरपुर: चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन

Rajasthan: दो महिलाओं से लूट के बाद बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी का अवैध निर्माण ध्वस्त; चला बुलडोजर

20 Jul 2026

सीओ सिटी तृतीय ने किया क्वार्सी पुलिस पर लगे आरोपों का खंडन

20 Jul 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिली संयुक्त संघर्ष समिति, बीबीएमबी प्रशासन से वार्ता कर समाधान के दिए निर्देश

गोंडा में मोबाइल चोरी के आरोपी के परिजनों ने वादी से मारपीट की

20 Jul 2026

दिल्ली जाने से गुरनाम सिंह चढूनी को रोकने पर भड़के किसान, पंजाब बॉर्डर पर टोल कराया बंद

20 Jul 2026

हांसी बार एसोसिएशन ने सोनू वांगचुक की मांगों के समर्थन में किया रोष प्रदर्शन, चार अधिवक्ता रहे एक दिवसीय भूख हड़ताल पर

20 Jul 2026

महेंद्रगढ़ मे स्कूली खेलों का आगाज, चार दिन में दमखम दिखाएंगे 3 हजार खिलाड़ी

Video: करोरा बाजार की अंग्रेजी शराब दुकान में लाखों की चोरी, शटर तोड़कर नकदी ले उड़े चोर

20 Jul 2026

मुनीमपुर हादसे के बाद पंचायत में ग्रामीणों का आक्रोश, फ़िलहाल शवों को फ्रीजर में रखने की मांग

सप्ताह भर की उमस के बाद शहर में झमाझम बारिश, जनजीवन हुआ प्रभावित

20 Jul 2026

टोहाना खंड की बालिका खेल प्रतियोगिता शुरू, 500 से ज्यादा छात्राओं ने दिखाया दम

20 Jul 2026

मटन-चिकन कारोबारियों ने स्थायी मंडी की उठाई मांग

20 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed