Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Villagers express outrage at the panchayat following the Munimpur tragedy; demand that the bodies be kept in a freezer for now.
{"_id":"6a5e07dc204d6ed1860e699b","slug":"video-villagers-express-outrage-at-the-panchayat-following-the-munimpur-tragedy-demand-that-the-bodies-be-kept-in-a-freezer-for-now-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुनीमपुर हादसे के बाद पंचायत में ग्रामीणों का आक्रोश, फ़िलहाल शवों को फ्रीजर में रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीमपुर हादसे के बाद पंचायत में ग्रामीणों का आक्रोश, फ़िलहाल शवों को फ्रीजर में रखने की मांग
बादली। मुनीमपुर गांव में कुएं में डूबने से चार लोगों की मौत के बाद गांव में पंचायत शुरू हो गई है। हादसे के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुएं में गिरे बच्चों को बचाने के लिए चार लोग कुएं में उतरे थे, लेकिन समय पर प्रशासनिक मदद नहीं मिलने के कारण चारों की मौत हो गई।
पंचायत में जिला उपायुक्त, अतिरिक्त जिला उपायुक्त, बादली विधायक कुलदीप वत्स, जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिरधाना सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ करीब 24 गांवों के लोग भी पहुंचे हैं।
ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि झज्जर नागरिक अस्पताल में रखे गए चारों मृतकों के शवों को फ्रीजर में सुरक्षित रखा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक पंचायत में आगे की रणनीति पर चर्चा जारी रहेगी।
फिलहाल पंचायत में अभी तक कोई फैसला नहीं हो चुका है। झज्जर में शव रखे गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।