Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No CCTV footage from the site was found during the investigation into the Jain plant accident.

जैन प्लांट हादसे की जांच में घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली

Thu, 12 Nov 2026 03:44 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:44 PM IST
No CCTV footage from the site was found during the investigation into the Jain plant accident.
बादली। गुभाना गांव स्थित जैन हॉट मिक्स प्लांट में बॉयलर फटने से दो श्रमिकों की मौत के बाद प्रशासन ने जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, श्रम विभाग और पुलिस को हादसे के वास्तविक कारणों और श्रमिकों की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान एक अहम लापरवाही सामने आई है। प्लांट की सीसीटीवी फुटेज तो उपलब्ध करवाई गई है, लेकिन जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां की फुटेज नहीं मिल पाई है। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जैन हॉट मिक्स प्लांट की सीसीटीवी फुटेज ली गई है, लेकिन इसमें हादसे वाले स्थान की फुटेज शामिल नहीं है। प्लांट में दो चिमनियां संचालित थीं और हादसा छोटी चिमनी के पास हुआ था, जबकि उपलब्ध करवाई गई फुटेज बड़े प्लांट की है। ऐसे में हादसे के वास्तविक घटनाक्रम का पता लगाने के लिए घटनास्थल की फुटेज मिलना जरूरी है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दोबारा निर्देश दिए हैं कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नहीं, बल्कि हादसे के पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाए। गौरतलब है कि 7 नवंबर की रात जैन हॉट मिक्स प्लांट में बॉयलर फटने से तीन श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें नवीन और नीतीश की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि तीसरा श्रमिक नाबालिग है और उसका एम्स में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद श्रम विभाग को जांच में भी गंभीर खामियां सामने आई थीं। श्रम विभाग के इंस्पेक्टर बलराज लांबा के अनुसार, विभाग की टीम के बार बार प्लांट का निरीक्षण करने पर मालिक और कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। इसके अलावा किसी भी श्रमिक का श्रम विभाग में पंजीकरण नहीं मिला। एसडीएम ने तीनों विभागों को अपने-अपने स्तर पर जांच कर हादसे के कारणों, श्रमिकों की सुरक्षा के इंतजाम और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। अब जांच में सीसीटीवी फुटेज, श्रमिकों के पंजीकरण और प्लांट में सुरक्षा मानकों की स्थिति अहम कड़ी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फर्रुखाबाद: खाली जमीन पर शौचालय के पास पड़ा मिला बोरिंग मिस्त्री का शव

12 Nov 2026

अमृतसर में ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ कार्यक्रम के तहत लगाया मेडिकल कैंप

12 Nov 2026

श्रद्धालु परिवार ने गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब को भेंट किया कंप्यूटर ट्रैक्टर-ट्रॉली

12 Nov 2026

फरीदाबाद: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

अमृतसर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात

12 Nov 2026
विज्ञापन

रोहित हत्याकांड: बदायूं में 50 हजार का इनामी वारिस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

डैनी बंडाला ने जंडियाला गुरु में खोला कांग्रेस का नया कार्यालय

12 Nov 2026
विज्ञापन

फरीदकोट में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

देवरिया: छठ पर्व को लेकर 50 से अधिक घाटों की सफाई शुरू

12 Nov 2026

कुशीनगर: गोवर्धन पूजा पर महिलाओं ने की गोधन बाबा की पूजा

12 Nov 2026

छठ पर्व: सरयू नदी के थाना घाट पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

12 Nov 2026

देवरिया: विधायक शलभ मणि ने अखिलेश को बताया 'चुनावी हिंदू', पीडीए पर उठाए सवाल

12 Nov 2026

देवरिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

12 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: शहर में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र

12 Nov 2026

देवरिया: 24 युवाओं को मिला कनिष्ठ सहायक पद का नियुक्ति पत्र

12 Nov 2026

महराजगंज: गोरखपुर-नौतनवा ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

12 Nov 2026

महराजगंज: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को विधायक ने बांटे डेमो चेक

12 Nov 2026

महराजगंज: 10.12 ग्राम स्मैक के साथ सिद्धार्थनगर का युवक गिरफ्तार

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में देरी पर भड़के डिप्टी सीएम

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश-लक्ष्मी की विसर्जन शोभायात्रा

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे को लेकर अलर्ट रही पुलिस

12 Nov 2026

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

12 Nov 2026

महराजगंज: पत्नी को वीडियो कॉल कर रोया ट्रक चालक, छह दिन से लापता

12 Nov 2026

जबलपुर: पार्किंग विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के साथ बमबाजी; देर रात तक बनी रही तनाव की स्थिति

12 Nov 2026

MP में बढ़ेगी ठिठुरन!

12 Nov 2026

गाजियाबाद: मुरादनगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, सीसीटीवी आया सामने

12 Nov 2026

VIDEO: 22 साल की उम्र में उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

12 Nov 2026

भस्म आरती दर्शन: राजसी स्वरूप में सजे बाबा, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर भस्म रमाई; गूंजा जय श्री महाकाल

12 Nov 2026

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चौधरी देवीलाल हॉस्टल के कमरे में लगी आग, छात्र का सामान जलकर राख

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed