{"_id":"6af46515d696353ad704c6f5","slug":"video-police-officer-struck-while-attempting-to-stop-a-motorcycle-at-a-checkpoint-asi-rakesh-dies-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाकेबंदी पर बाइक रोकने की कोशिश में पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, एएसआई राकेश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकेबंदी पर बाइक रोकने की कोशिश में पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, एएसआई राकेश की मौत
बहादुरगढ़। ट्रैफिक नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोकने की कोशिश करना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। बाइक सवार युवकों ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राकेश को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस की टीम नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक बिना हेलमेट के आते दिखाई दिए। पुलिसकर्मी ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन युवकों ने बाइक रोकने के बजाय एएसआई राकेश को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई।
मृतक एएसआई राकेश खरखौदा के पिपली गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।