{"_id":"6af4106d418fae6a030bc5d6","slug":"video-25-dependents-received-cheques-from-cm-farmer-accident-welfare-scheme-in-ayodhya-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से 25 आश्रितों को मिले चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से 25 आश्रितों को मिले चेक
अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत मृतक आश्रितों को मुआवजा चेक वितरित किए गए। सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने आश्रितों को चेक सौंपकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर तहसीलदार, पार्षद सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान कुल 25 मृतक आश्रितों को चेक के माध्यम से मुआवजा राशि प्रदान की गई। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और उनके परिवारों के साथ हर सुख-दुख में खड़ी है। किसान की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र आश्रितों को समय पर लाभ मिले, इसमें किसी प्रकार की देरी न हो।
जिले में कुल 189 मृतक आश्रितों को मुआवजा दिया गया है। इनमें से 25 आश्रितों को अयोध्या में चेक वितरित किए गए, जबकि शेष बचे आश्रितों को लखनऊ में चेक प्रदान किया गया। चेक पाकर आश्रितों ने सरकार के प्रति आभार जताया। अधिकारियों ने बताया कि पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।