Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   kullu regional hospital blood component separator unit license

कुल्लू अस्पताल को मिला ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस, एक रक्तदाता से चार मरीजों को मिलेगी मदद

Wed, 11 Nov 2026 11:14 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:14 AM IST
kullu regional hospital blood component separator unit license
जिला कुल्लू के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब रक्त के अलग-अलग घटकों को पृथक करने की सुविधा मिलेगी। अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट्स सेपरेटर यूनिट संचालित करने का लाइसेंस मिल गया है। इसके साथ ही वर्षों से लंबित इस सुविधा को शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। यूनिट के शुरू होने से एक रक्तदाता के दान किए गए रक्त से चार अलग-अलग जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकेगी। अब तक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रक्त के विभिन्न घटकों को अलग करने की सुविधा नहीं थी। ऐसे में मरीजों को जरूरत के अनुसार रक्त के अलग-अलग कंपोनेंट्स उपलब्ध करवाने में सीमाएं थीं। नई यूनिट शुरू होने के बाद रक्त से रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा को अलग किया जा सकेगा। इसके बाद मरीज की बीमारी और चिकित्सकीय जरूरत के अनुसार संबंधित कंपोनेंट चढ़ाया जा सकेगा। इससे रक्त की एक यूनिट का अधिक प्रभावी इस्तेमाल संभव होगा और मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों पर निर्भरता भी कम करनी पड़ेगी। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ब्लड कंपोनेंट्स सेपरेटर यूनिट स्थापित करने की कवायद वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। वर्ष 2020 से मशीनें पहुंचनी शुरू हुईं और वर्ष 2022 तक अधिकांश मशीनें स्थापित कर दी गई थीं। हालांकि, मशीनें स्थापित होने के बाद भी यूनिट का संचालन शुरू नहीं हो पाया था। इसके लिए शेष उपकरणों की व्यवस्था, चिकित्सक का विशेष प्रशिक्षण और लाइसेंस सहित विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करनी थीं। करीब तीन साल से अस्पताल प्रबंधन लाइसेंस मिलने का इंतजार कर रहा था। अब ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी दिल्ली से संचालन की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद यह इंतजार खत्म हो गया है। यूनिट के संचालन के लिए अस्पताल के चिकित्सक को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसी आधार पर प्रशिक्षित चिकित्सक के नाम पर लाइसेंस जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार लाइसेंस मार्च 2030 तक वैध रहेगा। इसके बाद नियमानुसार इसका नवीनीकरण करवाना होगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब जल्द ही यूनिट का संचालन शुरू किया जाएगा। ब्लड कंपोनेंट्स सेपरेशन की सुविधा अभी प्रदेश में आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज और जोनल अस्पताल मंडी में उपलब्ध है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भी यह सुविधा शुरू होने से जिला स्तर पर मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। विशेषकर उन मरीजों को राहत मिलेगी, जिन्हें उपचार के दौरान प्लेटलेट्स, प्लाज्मा या रक्त के अन्य विशेष घटकों की जरूरत पड़ती है। डॉ. हीरा लाल बौद्ध ने बताया कि ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी दिल्ली की ओर से यूनिट के संचालन के लिए अंतिम स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द ही इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। यूनिट को स्थापित करने और संचालन की औपचारिकताएं पूरी करवाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट्स सेपरेटर यूनिट संचालन का लाइसेंस मिलना जिला कुल्लू के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके शुरू होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और रक्त के विभिन्न घटकों का जरूरत के अनुसार उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Muzaffarnagar: ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

11 Nov 2026

Meerut: मोहनपुरी में श्रद्धालुओं ने की गोवर्धन पर्वत की पूजा

10 Nov 2026

Meerut: गोपाल गौशाला परिसर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, 18 फीट लंबा गोवर्धन बनाया

10 Nov 2026

Meerut: भाई दूज पर बदल रहा गिफ्ट देने का अंदाज, मिठाई के साथ गिफ्ट हैंपर और पर्सनलाइज्ड तोहफों की बढ़ी पसंद

10 Nov 2026

हांसी के श्री श्याम बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व, अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु

10 Nov 2026
विज्ञापन

हांसी : तेंदुए की खाल के साथ सीआईए-1 ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

10 Nov 2026

सीआईए टू थाने के पास हुई चाकूबाजी की घटना में दो घायल

10 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार, मायके पक्ष ने किया हंगामा

10 Nov 2026

टैक्सी की टक्कर से इंजीनियर की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

10 Nov 2026

सोनीपत के कुंडली में स्थित अग्रसेन धाम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत

10 Nov 2026

अन्नकूट पर्व पर शहर में लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

10 Nov 2026

कानपुर: अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगी आग, स्कूटी जलकर खाक

10 Nov 2026

कानपुर: माहौल बिगाड़ने के लिए रखे थे ईंट पत्थर, आरोपी की मां और बहन ने दौड़कर बचाई जान

10 Nov 2026

कलंदरी गेट स्थित दादा खेड़ा पर श्रद्धा और उत्साह के साथ लगाया भंडारा

10 Nov 2026

अप्रैल से अक्तूबर तक बाल विवाह की 11 शिकायतें, चार मामलों में काउंसिलिंग से रुकवाया विवाह

10 Nov 2026

गाजीपुर: चार करोड़ की हेरोइन के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

10 Nov 2026

कानपुर: सेल्स टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर की जीप पलटी...चालक और हमराही घायल

10 Nov 2026

Video: रुड़की में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

10 Nov 2026

कानपुर: संगीतमय संध्या में डिंपल भूमि ने भजनों, गजलों और गीतों से बांधा समां

10 Nov 2026

कानपुर: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

10 Nov 2026

महापर्व के तीन दिन शेष... छठ पूजा घाटों पर गंदगी, केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष ने घाटों का किया दौरा

10 Nov 2026

कानपुर: रामादेवी चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया गया शिविर

10 Nov 2026

गाजीपुर: कार से आए हमलावरों ने युवक को मारी गोली, वारदात के बाद तमंचा लहराते फरार

10 Nov 2026

VIDEO: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर

10 Nov 2026

कानपुर: 20 लाख रुपये लूटने की कोशिश, वारदात होते ही आसपास के लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

10 Nov 2026

सोनभद्र: गोवर्धन पूजा पर खौलते दूध से नहाए पुजारी, अच्छी बारिश की कामना; वीर लोरिक पत्थर पर उमड़ी भीड़

10 Nov 2026

कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों में चढ़ने को हुई धक्कामुक्की, बाथरूम तक में सफर करने को मजबूर हुए यात्री

10 Nov 2026

डीटीयू में 75% उपस्थिति कम तो नहीं बैठ सकेंगे परीक्षा में

10 Nov 2026

भदोही: अस्पताल के ईएमओ के विश्राम कक्ष में मिला महिला का शव, घर से लापता होने के बाद पहुंची थी अस्पताल

10 Nov 2026

मऊ: नीले ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाने वाले मेरठ के जिला जज अरविंद मिश्र का पैतृक गांव में सम्मान

10 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed