{"_id":"6af41ed14ccaacf5b4083393","slug":"ghumarwin-bus-stand-accident-youth-dies-under-electric-bus-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौत
Wed, 11 Nov 2026 01:27 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:27 PM IST
सार
बिलासपुर के घुमारवीं बस स्टैंड पर बुधवार को दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। जंगलबेरी से शिमला जा रही इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घुमारवीं बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
घुमारवीं बस स्टैंड से बाहर निकल रही इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से बुधवार को एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसा बस स्टैंड के समीप एक गारमेंट्स की दुकान के पास हुआ। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जंगलबेरी से शिमला जा रही थी इलेक्ट्रिक बस
जानकारी के अनुसार, बुधवार को जंगलबेरी से शिमला रूट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस घुमारवीं बस स्टैंड से रवाना हो रही थी। इसी दौरान बस जैसे ही स्टैंड से बाहर निकलने लगी, एक युवक उसके पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक बस की चपेट में किन परिस्थितियों में आया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।
विज्ञापन