Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nitish Bhardwaj slams ramayana called its masala film misleading youths arun govil saves grace

'युवाओं को गुमराह कर रही मसाला फिल्म': रणबीर की 'रामायण' पर भड़के अभिनेता, कहा- अरुण गोविल ने बचाई इज्जत

Thu, 12 Nov 2026 01:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Nov 2026 01:02 PM IST
सार

  •  फिल्म ‘रामायण’ की अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने कड़ी आलोचना की।
  •   उन्होंने फिल्म की कमियों पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला। 
  •   इतना ही नहीं उन्होंने नई पीढ़ी को फिल्म से ज्यादा महाकाव्य पर लिखी गई किताबें पढ़ने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
Nitish Bhardwaj slams ramayana called its masala film misleading youths arun govil saves grace
नीतीश भारद्वाज, अभिनेता यश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ को फैंस और सेलेब्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।  बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने फिल्म की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की है। 

विज्ञापन

फिल्म पर क्या बोले नितीश ? 
मशहूर टीवी सीरियल 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार निभा कर अभिनेता नितीश भारद्वाज ने दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ दी थी। मगर हाल ही में रिलीज हुई नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामयण’ से नितीश काफी निराश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के तथ्यों पर कई सवाल उठाये हैं। इसमें महाकाव्य के लेखक से लेकर रावण के वंश तक कई बातें हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म को नई पीढ़ी के लिए इसे सिर्फ मसाला फिल्म बताया। इसके साथ ही उन्होंने सही तथ्यों पर लिखी गई किताबें पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म में ‘रामायण’ के लेखक को लेकर नराजगी 
अपनी पोस्ट में  नितीश भारद्वाज ने कहा, ‘फिल्म में बताया गया कि रामायण का कोई भी एक लेखक नहीं है। मगर यह बात सही नहीं है। मेरे विचार से वाल्मिकी इस काव्य के लेखक हैं। रामायण के दूसरे वर्जन क्रिएट किये गये हैं। भूगोल के आधार पर अलग-अलग तरीकों से इसे अन्य लेखकों मे दर्शाया है।’ 

कैकसी और रावण थे राक्षक 
नितिश भारद्वाज ने रावण और उसके परिवार के संबंध में भी विचार रखे। उन्होंने लिखा, ‘रावण को फिल्म में तीनों लोकों में असुर सम्राज्य की स्थापना करने वाला दिखाया गया। मगर रावण राक्षक संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। यह संस्कृति भौतिक चीजों और साइंस में अच्छी हो सकती है मगर रहेगी वैदिक संस्कृति के विपरीत ही।’

विज्ञापन

Nitish Bhardwaj slams ramayana called its masala film misleading youths arun govil saves grace
नीतीश भारद्वाज, फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

रावण के वैदिक ज्ञान पर किये सवाल 
आगे अपनी पोस्ट में नितिश ने कहा ‘रावण की मां कैकसी के पिता राक्षस सुमाली थे। उन्होंने शादी ऋषि विश्रवा से की थी। रावण को उसके पिता से वैदिक ज्ञान मिला था। मगर मेरे विचारों के हिसाब से उसने शिव तांडव के अलावा उस ज्ञान का कभी उपयोग नहीं किया। फिर अश्वमेघ घोड़े का उपयोग करना उचित नहीं था।’

विज्ञापन

Nitish Bhardwaj slams ramayana called its masala film misleading youths arun govil saves grace
अरुण गोविल - फोटो : इंस्टाग्राम- @worldoframayana

अरुण गोविल की तारीफ 
नितिश भारद्वाज ने पोस्ट में अरुण गोविल के अभिनय की तारीफ की। उन्होंने लिखा 'अरुण ने अपने किरदार राजा दशरथ के साथ पूरा न्याय किया। उनके चेहरे पर किरदार का दुख साफ नजर आ रहा था। अरुण गोविल ने फिल्म की इज्जत बचा ली।'
 

बीते दिनों की आलोचना
पिछले दिनों भी सोशल मीडिया के माध्यम से नीतीश ने फिल्म की आलोचना की थी। इंस्टाग्राम पर नीतीश ने लिखा, 'रामायण भारत के डीएनए में बसी है। रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है। यह सनातन भारत की सभ्यता और आध्यात्मिक चेतना में गहराई से रची-बसी है। इसके नायक, नायिका और खलनायक इस महाकाव्य के मूल्यों और संदेश का अहम हिस्सा हैं। उनके चरित्र और महत्व को यूं ही मनमाने ढंग से नहीं बदला जा सकता।'

View this post on Instagram

A post shared by Nitish Bharadwaj (@nitishbharadwaj.krishna)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed