{"_id":"6af5646438900f6de60e3461","slug":"kangana-ranaut-questions-sonia-gandhi-over-swiss-accounts-takes-dig-at-rahul-gandhi-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत ने साधा सोनिया गांधी की बायोग्राफी पर निशना: स्विस बैंक खातों को लेकर उठाए सवाल, राहुल को भी घेरा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कंगना रनौत ने साधा सोनिया गांधी की बायोग्राफी पर निशना: स्विस बैंक खातों को लेकर उठाए सवाल, राहुल को भी घेरा
Thu, 12 Nov 2026 12:32 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:32 PM IST
सार
- कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की आत्मकथा पर तंज कसते हुए चार पोस्ट किए।
- इसमें से एक में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में सेल्फ गोल करने का हुनर उनकी मां से आया है।
- इसके अलावा अभिनेत्री ने मेनका गांधी के भी परिवार से बाहर होने पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
कंगना रनौत, सोनिया गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बायोग्राफी को निशाने पर लिया है। कंगना ने किताब में गांधी परिवार से जुड़े कई घटनाक्रमों के जिक्र पर सवाल उठाए हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए उनकी बायोग्राफी को 'सेल्फ गोल' बताया और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी को यह 'सेल्फ गोल' करने का हुनर अपनी मां से विरासत में मिला है।

Trending Videos
कंगना रनौत
- फोटो : पीटीआई
कंगना रनौत ने उठाए सवाल
दरअसल, कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए। इनमें उन्होंने राजीव गांधी की हत्या, मेनका गांधी के गांधी परिवार से अलग होने और सोनिया गांधी की नागरिकता जैसे मुद्दों का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने सोनिया गांधी के कथित स्विस बैंक खातों को लेकर भी सवाल उठाए।
राजीव गांधी की हत्या वाले दिन को लेकर कही ये बात
कंगना ने अपनी पहली इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि सोनिया गांधी की बायोग्राफी अपने आप में एक बड़ा 'सेल्फ गोल' है। किताब में सोनिया ने बताया कि उन्होंने राजीव गांधी की हत्या वाले दिन उनके साथ जाने से परहेज किया था। इसके पीछे उन्होंने थकान और सुस्ती जैसी वजहों का जिक्र किया। कंगना ने इसी बात पर तंज कसते हुए लिखा कि अब पता चल गया कि राहुल गांधी में सेल्फ गोल करने की कला कहां से आई है। उन्हें यह हुनर अपनी मां से मिला है।

- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
मेनका गांधी के परिवार से बाहर होने पर उठाए सवाल
कंगना ने अपनी अगली पोस्ट में मेनका गांधी के गांधी परिवार से अलग होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने लिखा कि राजीव गांधी ने सोनिया गांधी के पास वापस आने के लिए एक शर्त रखी थी कि मेनका को परिवार से बाहर जाना होगा। कंगना के मुताबिक, यह मेनका के लिए भी हैरान करने वाली बात थी।
उन्होंने यह भी कहा कि संजय गांधी की मौत के बाद इसी दौरान सोनिया गांधी ने भारत में 15 साल रहने के बाद भारतीय नागरिकता लेने का फैसला किया था। कंगना ने मेनका गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह और इंदिरा गांधी, दोनों किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से पीड़ित थीं। इस पर कंगना ने सवाल किया कि आखिर वह तीसरा व्यक्ति कौन था?

- फोटो : सोशल मीडिया
सोनिया गांधी की भूमिका पर भी साधा निशाना
कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 22 साल की विधवा मेनका को घर छोड़ने के लिए कह दिया गया था। यहां तक कि उन्हें परिवार के बाकी लोगों के साथ एक मेज पर बैठने की भी इजाजत नहीं थी। सोनिया गांधी ने अपनी बायोग्राफी में इसकी वजह मेनका के विपक्षी दलों के नेताओं से दोस्ती को बताया।
कंगना ने इस दलील पर सवाल उठाते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि राजीव गांधी राजनीति में आने के इच्छुक नहीं थे और उन्होंने प्रधानमंत्री की भूमिका के लिए मजबूर किए जाने की बात भी खुलकर कही थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मेनका को परिवार से बाहर करने के पीछे किसकी इच्छा थी?
उन्होंने आगे लिखा कि मेनका को इस बात का अंदाजा नहीं था कि परिवार के बाकी लोगों की जिंदगी में आगे क्या होने वाला है और यही उनके परिवार से अलग होने का एकमात्र रास्ता बन जाएगा।

- फोटो : एक्स
स्विस बैंक खातों को लेकर लगाए आरोप
कंगना ने अपनी पोस्ट में सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा कि पूरी जिंदगी बिना एक भी पैसा कमाए वह 1991 में दुनिया की सबसे अमीर महिला कैसे बन गईं? कंगना ने आरोप लगाया कि स्विस बैंक खातों में उनके नाम पर कथित तौर पर दो अरब डॉलर से ज्यादा की रकम जमा थी।
कंगना ने सवाल किया कि परिवार के बाकी सदस्यों की मौत के बाद एक ऐसी इतालवी विधवा, जिन्हें कथित तौर पर गरीब और सहानुभूति की जरूरत वाली महिला के रूप में पेश किया जाता था, अचानक अरबपति कैसे बन गईं? उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की बायोग्राफी में इस सवाल का जवाब क्यों नहीं दिया गया है?
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने गांधी परिवार को लेकर टिप्पणी की है। वह इससे पहले भी सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर कई बयान दे चुकी हैं।