दीपिका-रणवीर की वायरल तस्वीरें: सामने आई दिवाली जश्न की झलक, पारंपरिक परिधान में क्यूट लगे देवी के मम्मी-पापा
- अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दिवाली की फोटोज सामने आई हैं।
- यह दिवाली कपल की छोटी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के आगमन से और भी खास है।
- कुछ दिनों पहले ही एक्टर और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया था।
विस्तार
बीते दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी का नामकरण किया था। इस बार की दिवाली भी कपल के लिए काफी खास रही। क्योंकि बेटी देवी पादुकोण सिंह के साथ उनकी यह पहली दिवाली थी।
दिवाली की तस्वीरों में खास क्या?
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की दिवाली की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह और दीपिका ही नहीं एक्ट्रेस की मां उज्जला पादुकोण, पिता प्रकाश पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। इस मौके पर रणवीर ने बैंगनी रंग के कुर्ते को चुना, वहीं दीपिका पीले रंग के सूट में नजर आईं । 19 सितंबर, 2026 को अपनी दूसरी बेटी देवी पादुकोण सिंह के जन्म के बाद यह इस जोड़े की पहली दिवाली है
महानवमीं पर किया नामकरण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी का नामकरण किया था। कपल ने अपने परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने तस्वीरों के साथ बेटी के नाम का एलान भी किया था। इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर के साथ उनकी बड़ी बेटी दुआ और दूसरी बेटी देवी भी दिखाई दीं।
दीपिका और रणवीर का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में रिलीज हुए फिल्म ‘किंग’ में नजर आई थीं। ‘तू मिल जाए’ फिल्म का पहला गाना है। इस गाने में दीपिका शाहरुख खास के साथ काफी क्लोज दिखाई दीं। गाने में अरिजीत सिंह की आवाज और एड शीरन का रैप है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसमें सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं रणवीर सिंह फिलहाल अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘प्रलय’ में व्यस्त हैं।